JOIN US-9918956492————————
उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले राजधानी लखनऊ के महापौर पद के लिए चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशी बेदाग छवि के है ।विभिन्न राजनैतिक दलों की ओर से उतारे गए प्रत्याशियों में समाजवादी पार्टी की मीरावर्धन सबसे अमीर है हालांकि उन पर देनदारी भी सबसे ज्यादा है ।
https://youtu.be/nQmSpXUsSTQ
एसोसिएशन फार डेमोक्रैटिक रिफार्म यूपी इलेक्शन वाच की ओर से बुधवार को जारी लखनऊ के महापौर पद के प्रत्याशियों के आर्थिक आपराधिक और शैक्षिक पृष्ठभूमि की सबसे बड़ी कुर्सी के दावेदारों में कोई भी आपराधिक छवि का नहीं हैं उम्मीदवारों की ओर से दाखिल किये गए शपथपत्रों के अनुसार किसी पर कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं हैं लखनऊ के महापौर के लिए 19 प्रत्याशियों में 10,करीब 53 फीसदी करोड़पति है जबकि 11 (58फीसदी) की शैक्षिक योग्यता स्नातक या इससे ज्यादा है ।लखनऊ के मेयर पद का चुनाव लड़ रही तीन प्रत्याशी डॉक्टरेट डिग्री धारक है जबकि चार की शैक्षिक योग्यता 8वी से 12वी पास भर है ।
एडीआर की रिपोर्ट जारी करते हुए संस्था के फैलो अनिल शर्मा और राज्य सहभागी रश्मि शर्मा ने बताया कि लखनऊ के महापौर के लिए दावेदारी कर रही सपा की मिरावर्धन की कुल सम्पत्ति 18.98 करोड़ है जबकि उनपर 1.84 करोड़ रुपये की देनदारी है । भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया की कुल संपत्ति 8.69 करोड़ व देनदारी 44.34 लाख रुपये की है ।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कुल सम्पत्ति 76 लाख रुपये है जो बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी बुलबुल गोदियाल की सम्पत्ति 2.46 करोड़ रुपये है ।बुलबुल गोदियाल पर 10 लाख रुपये की देनदारी है । आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी प्रियंका महेश्वरी की कुल सम्पत्ति 1.88 करोड़ रुपये व देनदारी 38000 रुपये की है ।नागरिक सेवा पार्टी की ओर से मैदान में उतरी तरुश्री के पास 1.11 करोड़ रुपये की सम्पत्ति व 44 लाख रुपये की देनदारी है ।
लखनऊ के महापौर की दावेदारी कर रही कुल प्रत्याशियों में से केवल दो की आयु 60 वर्ष से ज्यादा है जबकि 5(26 फीसदी )की आयु 31 से 40 वर्ष के बीच की है ।सबसे ज्यादा 12 उम्मीदवार (63फीसदी) 41 से 60 साल को आयुवर्ग के बीच के है ।
एडीआर के अनिल शर्मा ने बताया कि स्थानीय निकाय चुनावों में यूपी इलेक्शन वाच ने लखनऊ में अपना अभियान शुरू कर दिया है ।एडीआर के कार्यकर्त्ता विभिन्न वार्डो में मतदाताओं को जागरूक करने और सही व अच्छे प्रत्याशी चुनने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है ।
————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





