Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeयोगी ने राहुल पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे...

योगी ने राहुल पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने गुजरात के लोगों को गुमराह करने की कोशिश की

join us-9918956492—————–
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गुजरात के वलसाड में गौरव यात्रा में हिस्सा लिया. योगी ने राहुल पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने गुजरात के लोगों को गुमराह करने की कोशिश की है. गुजरात ने देश को महात्मा गांधी, सरदार पटेल और नरेंद्र मोदी को दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि राहुल गांधी जहां पर प्रचार करते हैं वहां कांग्रेस चुनाव हार जाती है.

योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने गुजरात से वाराणसी आए और चुनाव जीते. वहीं भगवान कृष्ण भी यूपी से गुजरात आए थे. गुजरात ने पिछले 20 साल में काफी विकास किया है. कांग्रेस के राज में यहां की प्रति व्यक्ति आय 14 हजार रुपए थी, लेकिन अब बढ़कर 1 लाख रुपए पहुंच गई है.

अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन लाना पीएम मोदी का विज़न है कांग्रेस का नहीं. हमने मोदी जी की नेतृत्व में कच्छ और भुज का विकास होते हुए देखा है. यहां पर जब बाढ़ आई थी, तब पीएम मोदी और अमित शाह यहां पर आए थे, राहुल गांधी नहीं. राहुल गांधी ने अमेठी में पिछले 14 साल में कलेक्टर ऑफिस नहीं बनवाया.

योगी ने हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग इशरत जहां के सपोर्टर हैं, विनाश के एजेंट हैं. कांग्रेस ने गांधी जी का अपमान किया है. हमारा लक्ष्य गुजरात मुक्त कांग्रेस करना है. 

कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू को भारत रत्न दिया, पर कभी सरदार पटेल को नहीं दिया. जब वाजपेयी जी की सरकार आई तब इस काम को किया गया.

बता दें कि 1 अक्टूबर को नितिन पटेल के नेतृत्व में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ने सरदार पटेल की जन्मभूमि से गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाई. लेकिन बीजेपी अपने मंसूबे में अभी तक सफल होती नजर नहीं आ रही है. क्योंकि नितिन पटेल को जगह-जगह पटेल समुदाय की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है.

https://www.youtube.com/watch?v=Ai63RihKTIE&t=2s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular