HomeMarquee"मेरी माँ" कार्यक्रम में स्पेशल बच्चो ने दिखाया माँ के प्रति स्नेह

“मेरी माँ” कार्यक्रम में स्पेशल बच्चो ने दिखाया माँ के प्रति स्नेह

स्पेशल बच्चों में छिपी है प्रतिभाएंसिर्फ एक प्रयास की है आवश्यकता
“मेरी माँ” कार्यक्रम में स्पेशल बच्चो ने दिखाया माँ के प्रति स्नेह


लखनऊ।गुरुवार का दिन राजधानी के इंदिरा नगर स्थित आशा ज्योति केंद्र के स्पेशल बच्चों के लिए खास रहा।

मदर्स डे के अवसर पर चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आशा ज्योति केंद्र के स्पेशल बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें स्पेशल बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

स्पेशल बच्चों के साथ म्यूजिकल चेयर समेत अलग-अलग प्रकार से इन स्पेशल बच्चों के साथ खुशियां बांटी गई।

इस आयोजन में बच्चों को पूर्व में कराई गई पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए सभी को उपहार भी दिया गया।इतना ही नहीं स्पेशल बच्चों के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए भाजपा नेत्री डॉक्टर श्वेता सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

दिव्यांगजन शसक्तीकरण विभाग की डिप्टी डायरेक्टर अनुपमा मौर्य ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम की संचालिका एवं चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष ओम कुमारी के अनुसार यदि स्पेशल बच्चों के साथ इस प्रकार के गीत-संगीत खेलकूद के माध्यम से उनका साथ दिया जाए तो स्पेशल बच्चे जल्दी ही समाज की मुख्यधारा में जुड़ सकते हैं।स्पेशल बच्चों को समर्पित मदर्स डे के अवसर पर इस कार्यक्रम में पिक्सेल ग्लोबल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड से इंजीनियर ओम प्रकाश शर्मा,लखनऊ इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेटर मिसेज सबीहा अहमद,दिव्य सेवा संस्थान एक कोशिश ऐसी भी,पावर विंग्स फाउंडेशन से सुमन रावत एवं आशा ज्योति केंद्र से स्वाति वर्मा का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular