SATEESH SANGAM———-
मासूम बच्चों की मौत के जिम्मेदार प्रदेश सरकार- राजबब्बर

गोरखपुर में हुए मासूम बच्चों की मौत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर अपने समर्थकों के साथ हजरगंज जीपोओ पर धरना प्रदर्शन किए।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है गोरखपुर में हुए मासूम बच्चों की मौत के जिम्मेदार वर्तमान प्रदेश सरकार है। जिसकी लापरवाही से सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गयी।

लखनऊ के जीपोओ पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने अपने समर्थकों
के साथ मिलकर प्रदर्शन किए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने वर्तमान प्रदेश सरकार के विरुद्ध मुर्दाबाद नारे लगाए।
प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि गोरखपुर में हुए सैकड़ों मासूमों की मौत के जिम्मेदार योगी सरकार है जिसकी वजह से सैकड़ों माँ के कोख उजड़े।
आग बात करते हुए बताया कि योगी सरकार की लापरवाही के चलते गोरखपुर में मातम का माहौल बना हुआ है।
कांग्रेस समर्थकों ने प्रदर्शन के वक्त विधान भवन की तरफ दौड़े जहाँ पर पुलिस कर्मियों ने रोकने के लिए लाठीचार्ज भी किये।
लाठीचार्ज के वक्त कांग्रेसीओ को जीपीओ तिराहा के पास रुकना पड़ा जहा पर राजबब्बर ने अपने समर्थकों के साथ चौराहा पर ही बैठ गये।
बताते चलें प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शको ने कहा कि इस पर्दशन की आवाज़ उन माताओं की है जिसकी कोख प्रदेश सरकार की लापरवाही से उजड़ी है। आगे नारे लगाते हुए बोले वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार को रोती बिलखती मा की आवाज़ कभी माफ नहीं करेगा जिनकी लापरवाही से ऐसा हादसा हुआ।
https://www.youtube.com/watch?v=w6cdBpoBLvo





