दिव्यांग डेवलपमेन्ट सोसाइटी बना कर दे रही हैं बच्चों को नयी दिशा
रानी लक्षमीबाई पुरस्कार पाकर बनीं समाज के लिए प्रेरणा
सिलाई, कढ़ाई, अचार, पापड़, कंप्यूटर और मोबाइल रिपेयरिंग का हुनर भी सिखा रही है समाजसेविका

कानपुर महानगर। दिव्यांग डेवलपमेन्ट सोसाइटी केंद्र की स्थापना कर कानपुर नगर में दिव्यागों की सेवा और उनका विकास करने वाली मनप्रीत कौर कालरा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हर युवा की तरह उनके भी सपने थे। अच्छी शिक्षा और नौकरी हर युवा नागरिक का सपना होता है। एक मल्टीनेशनल कंपनी दिल्ली मे कार्य करने के दौरान मनप्रीत कई एनजीओ के सम्पर्क में आयी। वहाँ मूक बधिर बच्चों के संपर्क में आने के बाद उन्हें लगा कि किस तरह माता पिता का अपने कार्य मे व्यस्तता और बच्चों को न समझ पाना ही बच्चों की बद किस्मती है। बच्चों का दिमाग पूरी तरह से स्वस्थ है।
तभी मनप्रीत का मन इन बच्चों की ओर आकर्षित हुआ। और वो अपनी जॉब छोड़कर इनकी सेवा में लग गयी। वहीं सेवा के साथ इनको अपने पैरों पर खड़ा करने का बीड़ा उठा लिया। बच्चों की सेवा और उनकी रूचि के हिसाब से कार्यो को सिखाना शुरु किया। जिससे ये बच्चे बड़े होकर अपना भविष्य बनायें। उन्हें किसी के सहारे की जरूरत न पड़े।
इस कड़ी के तहत मनप्रीत कौर कालरा ने “अवधनामा” को जानकारी दी कि 32 राज्यों की दिव्यांग प्रतियोगिता में उनकी संस्था के बच्चों ने प्रथम स्थान विभिन्न कलाओं में प्राप्त किया। और अपने अंदर छिपे हुये हुनर को दिखाया। साथ ही मनप्रीत ने बताया कि आज दिव्यांगजनों की सेवा से मेरा मन और जीवन सफल सा लगता है। मनप्रीत की कार्यशैली आज समाज में नारी सशक्तिकरण के लिये बहुत बड़ी मिशाल और प्रेरणा हैं।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





