HomeMarqueeमथुरा क्षेत्र में तीन स्थानों पर कांग्रेस जनों द्वारा वृक्षारोपण

मथुरा क्षेत्र में तीन स्थानों पर कांग्रेस जनों द्वारा वृक्षारोपण

मथुरा। अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के 48 वें जन्मदिन पर शहर कांग्रेस कमेटी मथुरा के तत्वावधान में शहर के विभिन्न क्षेत्र में तीन स्थानों पर कांग्रेस जनों द्वारा वृक्षारोपण, मीठे जल की प्याऊ, फल एवम मिष्ठान वितरण कर श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व ऐसे समय में मिला है। जब फासिस्टवाद सांप्रदायिक सोच कि सरकार राष्ट्र के ताने-बाने को पूर्णता नष्ट करने में लगी है। राहुल जी किसी परिचय के मोहताज नहीं है।

उनके परिवार में श्रीमती इंदिरा गांधी जी एवं स्वर्गीय श्री राजीव जी कुर्बानियां शहादत एवं सम्मानीय श्रीमती सोनिया गांधी जी ने प्रधानमंत्री जैसा पद त्याग कर यह संदेश दिया है।

कि हम देश एवं देश की जनता की सेवा करना चाहते हैं। सोनिया जी के ऊपर अनावश्यक झूठे अनर्गल आरोप लगाते रहते हैं। राष्ट्रहित में कार्य नहीं करने वाले लोग आज राष्ट्र हित की बातें कर रहे हैं। एवं झूठ बोल कर और गुमराह कर सत्ता में आए हैं।

देश पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले परिवार तथा देश के विकास को समर्पित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी की दीर्घायु की कामना तथा भविष्य की सफलता के लिए कामनाएं की वृक्षारोपण एवं मीठे जल की प्याऊ गोविंद नगर स्थित मलपुरा व चौक बाजार स्थित गांधी पार्क में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं मिष्ठान वितरण एवं बी एस ए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड स्थित श्री हनुमान जी का बगीचा पर कांग्रेस जनों द्वारा श्री हनुमान जी एवं श्री भोले बाबा के दर्शन कर मिष्ठान प्रसाद वितरण और वृक्षारोपण कर श्री राहुल गांधी जी की दीर्घायु एवं भविष्य की सफलता के लिए की कामना की कार्यक्रम में पार्षद मनोज सक्सेना, ध्रुव नारायण शर्मा, चौधरी तिलक वीर सिंह, ठाकुर बिहारी लाल, डॉक्टर देवेंद्र यादव, राहुल अरोड़ा, सौदान सिंह कुंतल, मोहम्मद तौफीक, विक्रम वाल्मीकि, डॉक्टर राणा प्रताप, शैलेंद्र कुमार शर्मा, शैलू पंडित, भूरी सिंह जायस, महेश चंद्र शर्मा, संजय गौतम, अनार सिंह, पंडित महेश व्यास, राजेश शर्मा, हरीश शर्मा, आदिल खान, अनिल पंडित, विनोद वर्मा, अरुण गौतम, राजेंद्र राजपूत, कृष्णा सक्सेना, सलमान कुरेशी, निशांत शर्मा, रितेश अग्रवाल, आशुतोष जेटली, आनंद शर्मा, राजीव चतुर्वेदी, अजय सक्सेना, इंद्रजीत गौतम, शिव कुमार गौतम, सोम नाथ जोगी, राहुल चौधरी, नंद किशोर पांडे, यादराम पांडे, राजेंद्र जोगी, अतुल वर्मा, चंदन पंडित, विजय, नईम खान, कुमार मोहित यादव, विकास चौधरी, बिट्टू पंडित, राशिद खान, विजय कुमार, सागर माहौर, आदि सैकड़ों की तादात में कांग्रेस जनों ने जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

जिला प्रभारी शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular