भाजपा महिला नेता हुई भाजपा नेता की ठगी का शिकार
आरोपी ने महिला को बताया था खुद को मंदिर का करीबी और एक भाजपा विधायक का रिश्तेदार
गोरखपुर। भाजपा की एक महिला नेता मंदिर के करीबी एक दूसरे भाजपाई नेता की ठगी का शिकार हो गयी। बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में संध्याजी पत्नी रमाकांत, निवासी हनुमान मंदिर, बेतियाहाता, थाना – कैंट, गोरखपुर अपनी फरियाद लेकर पहुंची। महिला वर्तमान में दिल्ली के मयूर विहार में रहती है और भाजपा महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री है। उक्त महिला ने बताया कि गोरखपुर उपचुनाव के दौरान हेमन्त दुबे नाम का व्यक्ति मुझे मिला। उसने खुद को विधायक शीतल पांडेय का भतीजा और मंदिर का करीबी बताया।

महिला ने बताया कि वह उसके झांसे में आ गई और गाजियाबाद के एक भूमि नामांतरण के कार्य के बारे में उससे बात किया, सब कुछ तय हो जाने के बाद 50 हजार रुपये पर बात फाईनल हुई। इसके बाद पैसा लेने के लिए उस युवक ने महिला को लखनऊ बुलाया जहाँ स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के बंगले से बाहर आकर उसने महिला से ₹50 हजार ले लिया और कहा कि आपका काम हो जाएगा। इसके बाद महिला ने कई बार उस व्यक्ति को फ़ोन किया लेकिन न उसने काम कराया और न ही वह महिला का फोन उठता। थक हार कर महिला ने मंदिर की शरण लिया । फिलहाल महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज करा दिया है ।

मन्नवर रिज़वी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





