Tuesday, April 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा :आशुतोष कुमार 

भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा :आशुतोष कुमार 

join us-9918956492——————-

अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े 

भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा :आशुतोष कुमार 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष कुमार एवं प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी, मीडिया प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने आज भाजपा के संकल्प पत्र पर प्रतिक्रिया देने के लिए प्रेसवार्ता की |

 राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष कुमार ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए भाजपा के द्वारा जारी किया गया संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा हैं | भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने अपने किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया है | भाजपा नेता चुनावों में झूठे संकल्प पत्रों को लाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं | भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करने वाली पार्टी आज भ्रष्ट लोगों को ही पार्टी में शामिल कर रही है | मुकुल राय और सुखराम जैसे लोगों को पार्टी में शामिल कर उनको पवित्र कर दिया है |

प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार है, इसके बाबजूद प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, आइपीएस स्तर के अधिकारी अपने परिवार की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं | गोरखपुर में आक्सीजन की कमी के अभाव में 80 बच्चे मर गए | इसमें शामिल लापरवाह अफसरों पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई | ऐसी सरकार जो बच्चों की सांसों का व्यापार कर सकती है, उससे क्या उम्मीद की जा सकती है |

उन्होंने कहा कि अधिकांश निगमों पर भाजपा की सरकार है, लखनऊ में 22 वर्षों से भाजपा का मेयर है इसके बाबजूद शहरों में गंदगी व्याप्त है | लखनऊ के पूर्व मेयर और वर्तमान उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के काल में 8500 करोड़ का टेंडर घोटाला, 300 करोड़ का सालिड वेस्ट मैनेजमेंट घोटाला, प्रकाश मार्ग घोटाला, कूड़ा घोटाला हुआ लेकिन अभी तक भाजपा के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सरकार में आने के बाद भी भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की |

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जुमलेबाज है, लोग छल, प्रपंच और झूठों से दूर रहें | भाजपा ने देश को लूटने का काम किया है |

उन्होंने कहा कि कल लखनऊ में हो रहे साहित्यिक कार्यक्रम को बीजेपी के गुंडों ने जबरदस्ती बंद करा दिया | आम आदमी पार्टी इस घटना की घोर निंदा करती है और मांग करती है कि ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार कर उन पर एफ.आई.आर. दर्ज करायी जाए |

 प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने कहा की मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत लखनऊ की एक विधानसभा में 3000 निवासियों के लिए टॉयलेट बनने थे लेकिन जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जांच-पड़ताल की तब पता चला कि मात्र 3 से 4 टॉयलेट ही बन पाए हैं | शहर में डेंगू, चिकनगुनिया, हैजा से सैकड़ों लोगों की मौतें हुईं है, कारण यह है कि शहर में कूड़े के ढेर लगे हैं, भयंकर गंदगी हैं,  फागिंग हुई नहीं और शहर की सफाई के नाम पर शासन से जारी किये गए बजट को अफसर और नेता मिलकर आपस में बंदरबांट करते रहे हैं |

उन्होंने सवाल किया कि इस बार भाजपा को निकाय चुनाव में अपना संकल्प पत्र लाने की क्यों जरुरत पड़ी | स्पष्ट है कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के आ जाने से भाजपा डरी हुई है | आम आदमी पार्टी अपने वायदों को पूरा करने वाली पार्टी है | निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को जनता ईमानदार विकल्प के रूप में देख रही है |

सतीश संगम की रिपोर्ट—————-

https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular