बैसाखी मेले में गुनताज ने बिखेरा सुरों का जादू
महिलाओ और बच्चो के हितार्थ मनाया गया बैशाखी धमाल सभा
मनमोहक खेल हाऊजी और अंताक्षरी ने लोगों का मोहा मन

कानपुर महानगर। आल इंडिया वुमेन्स कांफ्रेंस द्वारा कानपुर मे बैशाखी धमाल सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख़्य अतिथि श्रीमती तेज़ कौर (चेयरपर्सन रेडक्रॉस ) ने कार्यक्रम का सुभारम्भ किया और सभी का उत्साह वर्धन किया। कानपुर की शान गुनताज ने पंजाबी और बालीबुड के गीतों से सभी का मनमोह लिया । विभिन्न कार्यक्रमों मे हाऊजी और अंताक्षरी की प्रतियोगिता मे लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया । किम्मी और सलोनी ने पंजाबी गिद्दा मे जोरदार प्रदर्शन किया। वहीँ श्रीमती रामिन्दर कौर अरोड़ा और श्रीमती हरमिंदर कौर जट और जाटनी के वेश भूषा मे मनोहर छठा बिखेरी । हाल की सजावट आशीष और ऐंकरिंग रामिन्दर कौर अरोड़ा द्वारा की गई।
कार्यक्रम मे सभी वरिष्ठ पदाधिकारी आशा शुक्ला, मंजू बागड़ा, सुमन सक्सेना, (सचिव) मंजु अग्रवाल( कोषाध्यक्ष) आशा सिंह.डॉ गिरीश कुमारी, आदि लोग शामिल रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





