JOIN US-9918956492—————————————————–
बेनीगंज मे खुदाई के दौरान प्राचीन दीवार मिलने के रहस्य को उजागर करने के लिए विधायक ने लिखा पत्र

मोहनलालगंज।निगोहां के अकबरपुर बेनीगंज गांव में मनरेगा के तहत तालाब खोदाई के दौरान मिली प्राचीन दीवार को लेकर शुक्रवार को विधायक मोहनलालगंज ने पुरातत्त्व विभाग को पत्र लिखकर उत्खनन की मांग की। वही इसी बात को लेकर ग्रामीण भी लगातार मांग कर रहे।पर खुदाई कर रहे ब्लाक के अधिकारी इस मामले में कोई रूचि नही दिखा रहे है।जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।ग्राम पंचायत अकबरपुर बेनीगंज में मनरेगा के तहत गांव बाहर स्त्तिथ बकिया के तालाब में चल रहे खुदाई के काम के दौरान मिली प्राचीन दीवार को लेकर इलाके व आसपास हलचल का माहौल बना हुआ है।वहीं बुधवार को पुलिस की टीम पहुँचने के बाद शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक मोहनलालगंज अम्बरीष पुष्कर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पुरातत्व विभाग को पत्र देकर उत्खनन की मांग की।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट——————————–
—————————————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





