Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeबेनामी संपत्ति और रेलवे होटल टेंडर घोटाले में सीबीआइ की जांच का...

बेनामी संपत्ति और रेलवे होटल टेंडर घोटाले में सीबीआइ की जांच का सामना कर रहे लालू यादव

join us-9918956492———-
पटना:बेनामी संपत्ति और रेलवे होटल टेंडर घोटाले में सीबीआइ की जांच का सामना कर रहे राजद सुप्रीमो लालू यादव आज सीबीआइ के सामने पेश होने के लिए घिटोरनी से  निकल चुके हैं. लालू यादव घिटोरनी से सीधे सीबीआइ मुख्यालय जायेंगे और वहां पर सीबीआइ के समक्ष अपनी बात रखेंगे. सीबीआइ ने इस मामले में लालू से पूछताछ करने के लिए नोटिस जारी किया था. पहले जारी किये गये नोटिस पर मोहलत लेने के बाद लालू यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव उपस्थित नहीं हुए थे. बाद में सीबीआइ ने पांच अक्तूबर को लालू यादव और छह अक्तूबर को तेजस्वी यादव को उपस्थित होने का निर्देश दिया था.

इससे पहले लालू ने सीबीआइ मुख्यालय रवाना होने से पहले अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट कर कहा है कि सच और गुलाब सदा कांटों से घिरे रहते है. लालू ने लिखा कि सांच को आंच नहीं. लालू ने कहा कि सत्यमेव जयते. इससे पूर्व लालू कई बार मोहलत मांगकर अभी तक सीबीआइ की पूछताछ से बचे हुए थे.

आज होटल टेंडर घोटाले मामले में लालू प्रसाद यादव सीबीआई कोर्ट में पेश होंगे और कल उनके बेटे तेजस्वी यादव पेश होंगे. लगातार कई बार समन मिलने के बाद आखिरकार लालू यादव कोर्ट में पेश होने जा रहे हैं. दोनों नेताओं ने जांच एजेंसी की ओर से पहले दी गई तारीख पर उपस्थित होने में असमर्थता जताई थी. जिसके बाद ये तारीख तय की गयी है. लालू यादव और तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति में बुधवार को  राबड़ी देवी ने विधायकों एवं सभी जिलाध्यक्षों की विशेष बैठक बुलायी थी. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. आईआरसीटीसी के दो होटलों की देखरेख का जिम्मा 2006 में निजी फर्म को सौंपे जाने के संबंध में सीबीआई पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव से पूछताछ करना चाहती है. इस सौदे में हुए कथित भ्रष्टाचार के संबंध में दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी में तेजस्वी को भी आरोपी बनाया गया है.

लालू यादव पर यह आरोप है कि उन्होंने संवैधानिक पद पर रहते हुए कुछ खास लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया है. आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए लालू ने बीएनआर रांची और बीएनआर पुरी की देखरेख का जिम्मा एक निजी फर्म सुजाता होटल को सौंपा और बदले में एक बेनामी कंपनी के जरिये तीन एकड़ की महंगी जमीन के रूप में दलाली ली. सुजाता होटल का स्वामित्व विनय और विजय कोचर के पास है.

https://www.youtube.com/watch?v=5_-byR-rYEE


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular