बढी महगांई को लेकर काग्रेंस कार्यकर्ताओ ने किया धरना-प्रदर्शन
मोहनलालगंज।महंगाई के मुद्दे पर मोहनलालगंज तहसील में सोमवार को भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ धरने पर बैठकर जमकर नारेबाजी करते हुये काग्रेसं कार्यकर्ताओ ने जोरदार प्रदर्शन किया। पीसीसी सदस्य राहुल राज के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरने पर बैठे सैकङो काग्रेसं कार्यकर्ताओ ने देश में बढ़ रही महंगाई का विरोध किया। पेट्रोल, डीजल, प्याज और रेल किराया बढ़ाए जाने व खराब कानून व्यवस्था के विरोध में धरने पर बैठ कर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।सूचना पाकर मौके पर पहुँचे इस्पेक्टंर धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा ने एसडीएम से फोन पर वार्ता करायी जिसके बाद काग्रेसं कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन इस्पेक्टंर को सौंपा।पीसीसी सदस्य राहुल राज ने कहा है कि देश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से महंगाई बढ़ती जा रही है। हर रोज किसी न किसी वस्तु के दाम बढ़ा दिए जाते हैं। बिजली, डीजल, पेट्रेाल, प्याज और रेल किराया महंगा कर दिया है, जबकि यह सब चीजों का सस्ता किया जाना चाहिए। महंगाई बढ़ने से जनता में रोष है। महंगाई कम करने के लिए प्रयास किए जाएं।

केन्द्र सरकार ने चुनाव के समय महंगाई कम करने का वादा निभाना चाहिए।धरना-प्रदर्शन में पीसीसी सदस्य सिद्वीश्री,गोसाईगंज ब्लाक के अध्यक्ष महादीन रावत,मोहनलालगंज ब्लाक अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी,शुभम सिहं,अंकुश शर्मा,कुलदीप भट्ट,राधा पाण्डे सहित काफी सख्या में काग्रेसं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





