बकाया भुगतान को लेकर आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दिया डीएम को ज्ञापन
कानपुर महानगर। आज कानपुर आंगनबाडी संघ अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश पाण्डेय के नेतृत्व में समस्त आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थिति होकर नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों पर लापरवाही काम चोरी का आरोप लगाते हुये बताया कि गत तीन वर्षो पूर्व किये कार्य जनगणना आधारलिंक के कार्यो का भुगतान अभी तक नही किया गया है।
श्रीमती मिथलेश ने बताया कि आंगनबाडियो की समस्या खत्म होने का नाम ही नही ले रही है। और प्रशासन की गलत नीतियों के कारण ही अभी तक यह महिला कर्मचारी वर्ग इतनी दयनीय स्थिति मे है। न तो सरकार के कानो मे जू रेंग रही है और न ही अधिकारियों के। हालात इतने बद से बदतर है कि आज हर सरकारी विभाग अपने कार्यो का पुलिंदा आंगनबाडी महिला कर्मचारी के सिर पर रख कर रौब से कार्यो को करवाता है।

2015-2016 मे राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्ट्रेशन के तहत किये कार्यो का भुगतान नगर निगम द्धारा अभी तक नही किया जा सका है। जबकि इसी कार्य का भुगतान छावनी परिषद द्वारा अपने कर्मचारियों को किया जा चुका है।
अपने कार्यो का पारिश्रमिक न मिलने के कारण आज आंगनबाडियो ने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देकर अपने बकाया भुगतान को जल्द से जल्द करवाने की बात रखी।
सभी आक्रोशित आंगनबाडी महिलाओं ने कहा कि अगर तत्काल भुगतान न किया गया तो वह सभी लोकसभा चुनाव मे लगने वाली बी.एल.ओ. डयूटी का सामूहिक रूप से बहिष्कार करेगी जिसकी जिम्मेदारी स्वयं शासन और प्रशासन की होगी।
आंगनबाडी कार्यकत्री/सहायिका संघ कानपुर अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश के साथ राधारानी शर्मा, धनलक्ष्मी, कुन्ती यादव, गरिमा यादव, ममतादेवी,सपना, लक्ष्मी हेमा, रेनू कुमारी, मोनी, प्रभा पाण्डेय और समस्त कानपुर नगर की आंगनबाडी कार्यकत्रिया मौजूद रहीं।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





