Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeफर्जी दस्तावेज तैयार करके 76 लाख का गबन हुआ

फर्जी दस्तावेज तैयार करके 76 लाख का गबन हुआ

फर्जी दस्तावेज तैयार करके76 लाख का गबन हुआ
मोहनलालगंज ।नगराम नगर पंचायत कार्यालय मे 76 लाख रुपये गबन का मामला प्रकाश मे आया है इस बाबत नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी द्वारा कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक व उसके सगे संबंधियों सहित चालक के विरूद्ध कूट रचित दस्तावेजों के सहारे रकम हड़पने के बाबत मुकदमा दर्ज कराया है।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष के अनुसार दर्ज मामले की जांच की जा रही है ।
नगर पंचायत नगराम के अधिशाषी अधिकारी उमा कांत मिश्रा द्वारा थाने मे दी गयी तहरीर मे आरोप लगाया गया है कि नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक सुनील कुमार श्रीवास्तव के पास वित्तीय चेक बुक कैशबुक एवं लेजर रखने का चार्ज है संबंधित  लिपिक  के द्वारा चौदहवें वित्त आयोग व राज्य वित्त आयोग से संबंधित बैंक खातों मे जमा रकम को चेक बुक पर अधिशाषी अधिकारी के संयुक्त फर्जी हस्ताक्षर बनाकर बैंक से रकम का भुगतान निकाल कर रिश्तेदारों , प्रेमिका काजल ,उसकी मां रश्मि अस्थाना, साला शिव कुमार व ड्राइवर प्रेम कुमार के नाम से कूट रचित दस्तावेज बनाकर 76 लाख रूपये  गबन कर लिया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष आर ए यादव ने बताया कि दी गयी तहरीर के आधार पर नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक सुनील श्रीवास्तव,  काजल श्रीवास्तव, रश्मि अस्थाना, शिव कुमार व प्रेम कुमार के विरूद्ध रकम हड़पने का अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular