Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeयूपी बोर्ड में उत्तीर्ण हुए टॉप 10 छात्रों को सम्मानित किया गया

यूपी बोर्ड में उत्तीर्ण हुए टॉप 10 छात्रों को सम्मानित किया गया

यूपी बोर्ड में उत्तीर्ण हुए टॉप 10 छात्रों को सम्मानित किया गया
मोहनलालगंज। नगराम के अनैया खरगापुर में स्तिथ पंचशील शान्ती शिक्षा निकेतन विद्यालय में यूपी बोर्ड परीक्षा में कॉलेज के सबसे अधिक अंक लाने वाले टॉप टेन विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के चुने गए टॉप टेन छात्र- छात्राओ को माला पहनाकर व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह चुने गए टॉप टेन छात्र- छात्राओं ने स्कूल में बिताए अपने अनुभव व किस तरह पढ़ाई की जाए जैसे अपने अनुभव साझा किए।
शनिवार को शान्ति शिक्षा निकेतन के प्रांगण में  स्कूल प्रसाशन द्वारा टॉप टेन विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे हाइस्कूल व इण्टर के अच्छे अंकपाकर उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं को संम्मानित किया गया जिसके अंतर्गत कालेज के प्राधानाचार्य विनय सिंह ने टॉप टेन में चुने गए  हाईस्कूल की स्मिता वर्मा, अंजू मिश्रा, साधना वर्मा, अंजू चौरसिया, उमेश कुमार व अभिषेक चौरसिया तथा साथ ही इंटरमीडिएट के अनुराग सिंह, सुष्मिता, अनुप्रिया यादव , सुष्मिता वर्मा व साधना सिंह को फूलों की माला पहनाकर व उन्हें  पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों को इस मुकाम पर पहुंचाने व विद्यालय का नाम रोशन करने में अहम भूमिका निभाने वाले कक्षाध्यापक व विषयाध्यापकों को भी सम्मानित किया । समारोह में सम्मानित हुए विद्यार्थियों ने स्कूल में बिताए अपने अनुभवो को साझा किया तथा अच्छे नम्बर लाने के लिए पढ़ाई को बोझ समझ कर नही पढे व टाइम टेबल बना कर पढ़ाई करने के टिप्स दिए। सम्मान समारोह के इस मौके पर पूरा कालेज प्रशाशन व कॉलेज के संस्थापक एस पी मिश्र  मौजूद रहे।
 राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular