प्रशासन जागा मानकों के विपरीत सड़कों पर दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर चला, प्रशासन का डंडा
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह के निर्देश पर शहर में अवैध चल रही स्कूल बसों और स्कूल वनों की चेकिंग अभियान को चलाया गया। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार ने बताया कि डीएम कें निर्देश पर शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में स्कूलों में लगी बस के कागजों के कागजों को चेक किया गया।
जिसमें कुछ बसों में तो थोड़ी बहुत कमी पाई गई लेकिन कुछ बसों में तो कागज ही नहीं पाए गए जिस पर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बात गौर करने की यह भी है। कि कुशीनगर की घटना के बाद भले ही प्रशासन जागा हो लेकिन यह पहल बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जरुरी है अभियान के दौरान लगभग एक दर्जन बसों के चालान किए गए। अभियान में मुख्य रुप से उपस्थित पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार, एडीएम सतीश पाल, एआरटीओ मनोज वर्मा, एसीएम 5 नीलम सचान, क्षेत्राधिकारी मनोज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे|
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे