Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रदेश में लुटेरों का प्रकोप चरम सीमा पर,एक बार फिर किया ऐसी...

प्रदेश में लुटेरों का प्रकोप चरम सीमा पर,एक बार फिर किया ऐसी हरक़त

JOIN US-9918956492———————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————————————- 
पुरनिया सर्राफा व्यापारी लूट कांड से राजधानी के व्यापारियों में आक्रोश लुटेरों की गिरफ्तारी एवं माल की बरामदगी की मांग को लेकर आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले भुक्तभोगी व्यापारी के साथ आदर्श व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल आईजी जोन से मिला व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने आईजी से सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय करने एवं विशेष प्रबंध करने की मांग की।
6 जनवरी शनिवार ,अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया बाजार में सर्राफा व्यापारी किशोर ज्वेलर्स के वहां असलहों के बल पर दुस्साहसिक तरीके से हुई लूट से राजधानी के व्यापारियों में भयंकर आक्रोश एवम भय व्याप्त हो गया है उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले शनिवार को प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में भुक्तभोगी व्यापारी सचिन रस्तोगी के साथ संगठन का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आईजी जोन जय नारायण सिंह से उनके गोमती नगर स्थित कार्यालय में मिला व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने आईजी जोन से लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की तथा माल की बरामदगी की मांग की व्यापारियों ने कहा इस घटना से राजधानी सहित आसपास के जिलों में व्यापारियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है आईजी जोन ने व्यापारियों को लुटेरों को शीघ्र पकड़ने का एवं माल की बरामदगी का आश्वासन दिया उन्होंने कहा टीम लगी हुई है और गंभीरता से कार्रवाई हो रही है व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने आईजी से सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय विशेष प्रबंध करने की मांग की तथा बाजारों में गश्त बढ़ाने के ड्यूटी बढ़ाने की मांग की आईजी जोन ने व्यापारियों को सुरक्षा के समुचित प्रबंध करने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने चेतावनी दी यदि लुटेरे जल्दी ही नहीं पकड़े गए तो व्यापारी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे प्रतिनिधिमंडल में भुक्तभोगी व्यापारी सचिन रस्तोगी., विपिन रस्तोगी,संतोष रस्तोगी ,अतुल शर्मा, प्रदीपसिंह, विशाल सोनी ,रमन निगम ,राकेश गुप्ता ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा शामिल थे |
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular