पुलिस के नाक के नीचे से निकल गयी पशु लदी गाड़िया
ट्राफिक में तस्कर व सी ओ आगे-पीछे लेकिन नहीं पकड़ सके गाड़िया

चंदवक- जौनपुर क्षेत्र का स्थानीय थाना इन दिनों सुर्खिया बटोरने में नं0 वन है।क्यों की छोटे मोटे खामियों को नज़र अंदाज़ तो सभी लोग कर देना ही उचित समझते है लेकिन गरमाया चर्चा उससमय सुर्ख़ियो ने आ गया जब चौराहे पर बुद्धवार साम 8 बजे पिकेट के सामने से चार पशु लदे ट्रक दन दनाती निकल गयी और रामदेव पुर स्थित एक ढाबे पर सभी गाड़िया रुकी ।आधे घंटे तक तस्कर व ड्राईवर भोजन के बाद बड़े ही इत्मिनान से निकले तभी डोभी रेलवे फाटक बंद हो गया उसी दौरान सी ओ केराकत भी बंद फाटक में फंसे । तस्करो संग ट्रक लदे पशु की खबर स्थानीय पत्रकार ने सी ओ को दी ।सी ओ केराकत ने गोनौली व खुज्झी में गाड़ियॉ रोक कर चेक किये लेकिन कुछ ही देर में पशु लदी गाड़िया दन दनाती अपने गन्तब्य पर चली गयी लेकिन खुज्झी तिराहे की पुलिस भी देखती रही।थाने पर चार्ज संभाले एस आई मो0 हसीब अंसारी दरोगा को स्थिति से जब लोगो ने अवगत कराया तो उन्होंने बताया की हम दूर है फिर भी देखवाते है।
यह पुलिस और पशु तस्करों का खेल चंदवक चौराहा व खुज्झी तिराहा पर खड़े लोग देख कर सकते में पड़ कर चर्चाओं में लीन हो गए की यह है चंदवक पुलिस की सक्रियता।अब सवाल उठना लाज़मी है की कैसे पुलिस व आम जनता के बिच विश्वास का डोर मज़बूत होगा नज़ारा आप के सामने है।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





