पुरानी रंजिश को लेकर दलित युवक को दबंग प्रधान ने किया अधमरा
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के भावाखेङा में पुरानी रंजिश को लेकर दबंग प्रधान ने अपने भाईयों व चालक के साथ मिलकर गुरूवार की दोपहर बाइक से खेत जा रहे दलित किसान पर रास्ते से लाठी डन्डो से हमला कर बुरी तरह पिटाई के बाद बुरी तरह घायल किसान को मरणासन्न हालत में छोङकर भाग निकले।

होश आने पर घर पहुँचे दलित किसान को बुरी तरह घायल देख उसके बेटे ने कन्ट्रोल रूम के सौ नम्बर पर सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस घायल को सीएचसी लेकर गयी।पीङित किसान की तहरीर पर पुलिस ने दबंग प्रधान सहित सात लोगो के विरूद्व जानलेवा हमले व एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।भावाखेङा निवासी रतीपाल ने पुलिस को तहरीर देते हुये बताया गुरूवार की दोपहर 12बजे वो घर से अपनी बाइक से मदारीखेङा गाँव के पास पङने वाले अपने खेत जा रहा था तभी रास्ते में घात लगाये बैठे गाँव के ब्रम्हा सिहं ने अपने बेटे प्रधान चन्दन सिहं ,नन्दन सिहं,कुन्दन सिहं,बब्लू सिहं,दीपू सिहं ने अपने चालक रमेश के साथ लाठी डन्डो से अचानक उस पर हमला बोलकर बुरी तरह लाठी-डन्डो से पिटाने लगे दबंग उसका हाथ तोङने के बाद बुरी तरह लहूलूहान करने के बाद मरणासन्न हालत में उसे छोङकर भाग निकले।दबंगो ने उसकी बाइक में भी तोङफोङ की। आधा घन्टे बाद होश आने पर किसी तरह लहूलूहान हालत में घर पहुँचा पिता को बुरी तरह खुन से लतपथ देख बेटे दुर्गेश ने सौ नम्बर पर फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी।जिसके बाद मौके पर पहुँची सौ नम्बर पुलिस ने लहूलूहान हालत में रतीपाल को सीएचसी लेकर गयी जहाँ डाक्टर ने रतीपाल की हालत बिगङती देख उसे बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया।वही पीङित रतीपाल का आरोप है दबंग प्रधान ने दबाव बनाने के लिये अपने चालक रमेश को मारपीट का झूठा मुकदमा लिखाने के लिये भेजा।
इस्पेंक्टर धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा ने बताया पीङित पर हमले के आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले, एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी है।
दबंगो के गुर्गो ने घर जाकर दी जान से मारने की धमकी
दबंगो के हमले में बुरी तरह घायल रतीपाल अपनी पत्नी गुड्डी व बेटे दुर्गेश के साथ कोतवाली पहुँचा तो प्रधान के कार सवार चार गुर्गे पीङित के घर जा धमके ओर उसकी घर में मौजूद बुढी माँ माइका व नाबलिग बेटी शिवकन्ती से गाली-गलौज करने के साथ धमकाने लगे ओर पुलिस से शिकायत वापस ना लेने पर पुरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुये कार में सवार होकर चले गये।जिसके बाद डरी-सहमी पीङित की बुढी माँ माइका घर में ताला लगाकर बच्चो को लेकर थाने पहुँचकर पुलिस को आपबीती बताई।दबंगो के आतंक के चलते पीङित परिवार काफी डरा सहमा है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





