
ये वीडियो 27 दिसंबर का बताया जा रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी ने बीएसपी नेता धर्मपाल सिंह ने शहला के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज़ करने की मांग की है. इस मामले में मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान का नारा लगाना हमारे देश का अपमान है. मैंने आईजी और एसएसपी से इस मामले को लेकर बात की है और उन्हें सूचित किया है कि यह बहुत ही गंभीर मामला है.
इसके साथ ही भारत विरोध नारे लगाने वाले पर राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज किया जाए. दूसरी तरफ इस मामले में बरेली के आईजी एसके भगत ने कहा कि मैंने एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि वे सबसे पहले इस वीडियो की जांच कराएं और उसी के मुताबिक इस मामले पर कार्रवाई की जाए. एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि मामले पर उचित कार्रवाई की जाएगी. वीडियो की सत्यता के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद चेयरपर्सन शेहला ने कह कि इस वीडियो के साथ छेड़छाड किया गया है.
विपक्षियों ने इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर इस सोशल मीडिया पर डाल दिया है. मुझे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है. ताहिर ने कहा कि मैं एक स्वतंत्रता सैनानी के परिवार से आता हूं और मैं बहुत ही गर्व के साथ गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराता हूं.मालूम हो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस प्रशासन से साफ तौर से कहा है कि देश विरोधी गतिविधियों और घटनाओं के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए.
इससे पहले गाजियाबाद के शहीद नगर की रैली में AIMIM की रैली में भी पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगे थे. यूपी के ही लखीमपुर खीरी जिले में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे और आतंकी हाफिज सईद की रिहाई पर पाकिस्तान का झंडा लहराया गया था. इसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान का झंडा लहराने या वहां के नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त संदेश दिए थे. इससे पहले सीतापुर में एक निर्दलीय प्रत्याशी हाजी शिराज की रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थे. इन सारे मामलों में आरोपी नेताओं का कहना है कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है.
https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o





