Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeपरिषदीय विद्यालयों में क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित-पंचदेव यादव

परिषदीय विद्यालयों में क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित-पंचदेव यादव

डाउनलोड करे AVADHNAMA NEWS APP

join us-9918956492—————–

परिषदीय विद्यालयों में क्रीड़ा प्रतियोगता आयोजित

मलिहाबाद लखनऊ।मलिहाबाद ब्लाक की न्याय पंचायत सहिलामऊ के परिषदीय विद्यालयों की क्रीड़ा प्रतियोगता  पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुधड़िया के प्रांगण में आयोजित की गयी। प्रतियोगिता का शुभारम्भ खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा द्वारा ने शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार मंत्री फहीम बेग की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर किया गया।

प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने अपने बेहतरीन खेल से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में सहिलामऊ  बुधड़िया को हराकर विजेता बना।रंगोली प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक बुधड़िया प्रथम रहा। सुलेख प्रतियोगिता में शीबा व् आकाश इमिलिहा  विजेता बने।लंबी कूद प्राथमिक स्तर बालक  में सादान बालिका में रेणुका विजेता बनी।खेल अनुदेशक  गोला फेंक बालक में अमन बुधड़िया  विजेता बालिका में सलमा बुधड़िया विजेता बनी।

चक्का फेंक में सूरज व् सलमा बुधड़िया प्रथम रहे। जितेंद्र कुमार सुशील कुमार प्रतियोगिता के निर्णायक रहे।विजयी प्रतिभागियों को ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र बी डी सी सदस्य  संदीप कुमार ने पुरस्कार वितरित किये। प्रतियोगिता का सफल संचालन अमिता गुप्ता फहीम बेग द्वारा किया गया।   इस अवसर पर संकुल प्रभारी अमिता गुप्ता सुमन दीपक कुमार प्रीति वर्मा कंमरुस्लाम वीरेंद्र आजाद आदि शिक्षकों सहित भारी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने प्रतिभागी छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular