Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeपरिणाम के इन्तजार में न तो कोई अन्य कोर्स कर सके और...

परिणाम के इन्तजार में न तो कोई अन्य कोर्स कर सके और न ही कहीं नौकरी कर सके

बृजेंद्र बहादुर मौर्य——
बीएड परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र धरने पर
लखनऊ । बीएड परीक्षा परिणाम 2013-14 को घोषित करवाने के लिए शुक्रवार को छात्रों ने हजरतगंज स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन किया । छात्रा पूनम गार्गी ने बताया कि बीएड की परीक्षा 13-14 का परिणाम अभी तक रोके जाने से छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है । चार सालों में कई बार ज्ञापन और प्रार्थनापत्र शासन को दिए गए पर कोई सुनवाई नहीं हुई । छात्र परिणाम के इन्तजार में न तो कोई अन्य कोर्स कर सके और न ही कहीं नौकरी कर सके । छात्रा आंचल ने कहा कि यदि ये बीएड परीक्षा नियम विरुद्ध थी तो इस परीक्षा को तुरंत निरस्त क्यों नहीं किया गया और यदि सही है तो परीक्षा परिणाम क्यों नहीं घोषित किया जा रहा है ।

महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, कुलपति पर तत्काल कार्यवाही करने की बात करते हुए छात्रा ललिता ने कहा कि बीएड परीक्षा परिणाम घोषित न होने में छात्रों की नहीं बल्की संस्थाओं और शासन प्रशासन की गलती है जिसका खामियाजा चार सालों से छात्र भुगत रहे है । छात्र प्रदीप कुमार ने भूख हडताल की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बीएड परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित न हुआ और छात्रों को अन्य परीक्षाओं में बीते चार सालों की छूट न दी गयी तो सैकडों छात्रों के सामने भूख हडताल के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular