Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeपत्रकार के साथ दुर्व्यवहार से नाराज ग्रामीण पत्रकारों ने थाने पर धरना...

पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार से नाराज ग्रामीण पत्रकारों ने थाने पर धरना दिया

PANCHDEV YADAV —————–
पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार से नाराज ग्रामीण पत्रकारों ने थाने पर धरना दिया।
माल लखनऊ।ग्रामीण पत्रकार कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले मलिहाबाद,काकोरी,रहीमाबाद,माल के सभी पत्रकार एकत्रित थे।समिति के संरक्षक गोविंद सैनी ने पत्रकार केके बाजपेयी के मोबाईल चोरी होने और एफआईआर दर्ज करने में अकारण दी गयी सलाह पर जानकारी ली।उन्होंने एसओ वीरेंद्र कुमार सोनकर से इस मामले में बात की सीयूजी फोन न रिसीव करना भी इसमें प्रमुख रहा।समिति के चेयरमैन केशरी राव धारा सिंह ने भी पत्रकारों के मामले में पुलिस द्वारा किये जाने वाले व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए धरने में पहुंच कर पत्रकारों का हौशला बढ़ाया।पत्रकार धरने से उठने को तैयार नहीं थे।बात आगे बढ़ती देख एसओ ने समिति के संरक्षक व चेयरमैन के साथ उपस्थित सभी पत्रकारों से क्षमा मांगी।इसके बाद धरना समाप्त हुआ।धरने के नेतृत्व समिति के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने किया।भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर पत्रकारों के धरने का समर्थन किया।जिसका समिति के संरक्षक व चेयरमैन ने स्वागत किया।धरने में समिति के प्रदेश महासचिव एसपी गौतम,मण्डल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह,अवधेश सिंह,मुन्नीलाल मौर्य,सुरेंद्र मिश्रा,केके बाजपेयी,शिवराज सिंह,जिलाध्यक्ष शिवम पाण्डे,मोहम्मद इमरान,पंचदेव यादव,विजय शुक्ला,अजय यादव,रामकिशोर रावत,रईश अहमद सिद्दीकी,ज्ञान सिंह,इंद्र भूषण यादव,अजीत सिंह,सचिव एसपी पाण्डेय,उदयवीर सिंह,शर्वेश कुमार,भूपेंद्र सिंह,अनीश,एपी सिंह भदौरिया सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
———————————————————————————————————————
अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadh news सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular