मलिहाबाद लखनऊ।राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम फतेहनगर गांव की रहने वाली रंजू पत्नी राम सिंह उम्र करीब (35)वर्ष सुबह प्रातः काल लगभग 10:30 बजे अपने घर पर गैस से खाना बना रही थी। उसी समय रंजू की साड़ी आग की लपेट मे अजाने से आग लग गई।और वह जलने लगी तभी रंजू के चीखने पुकारने पर उसका पति राम सिंह उम्र करीब 40 वर्ष उसको बचाने के लिए दौड़ा और अपनी पत्नी को बचाने में तो कामयाब हो गया लेकिन राम सिंह के हाथ,मुँह और पीठ बुरी तरह जलकर गए है।चीख पुकार सुनकर राम सिंह के परिजन आनन फानन में घायल को मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहाँ पर अधीक्षक डॉ सैयद रजा ने प्राथमिक उपचार कर सिविल अस्पताल के बर्न यूनिट रेफर कर दिया और बताया कि रंजू कम जली है लेकिन राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
पंचदेव यादव की रिपोर्ट





