Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeनेहरू युवा केन्द्र लखनऊ द्वारा किये गए फर्जी भर्ती का विरोध करने...

नेहरू युवा केन्द्र लखनऊ द्वारा किये गए फर्जी भर्ती का विरोध करने वाले को जान से मारने की धमकी।

panch dev yadav
नेहरू युवा केन्द्र लखनऊ द्वारा किये गए फर्जी भर्ती का विरोध करने वाले को जान से मारने की धमकी।
मलिहाबाद लखनऊ।मामला विकास खण्ड काकोरी का है नेहरू युवा केन्द्र लखनऊ द्वारा 2017-18 के N Y V के चयन को लेकर काकोरी के  युवा मंडलों द्वारा  के लिए आवेदन किया गया था किंतु काकोरी के युवा मंडलों से जिन युवाओं ने आवेदन किया था उनका चयन न करके 2 अन्य लोगों का चयन किया गया है जो शहरी क्षेत्र के रहने वाले है। जबकि  नेहरू युवा केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का चयन करने का प्रावधान है । ऐसा न करके शहर में रहने वाले दो अन्य जो ब्लॉक काकोरी के निवासी नहीं है उनका चयन  गलत किया गया है। जब इसकी जानकारी पूर्व N Y C  संजय को हुई तो उन्होंने काकोरी से आवेदकों को लेकर जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र लखनऊ व मंडल निदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन को प्रार्थना पत्र देकर शहर के युवाओं को हटाने एवं ग्रामीण क्षेत्र काकोरी के युवाओं को चयन करने के लिए कहा। क्योंकि नेहरू युवा केंद्र ग्रामीण युवा मंडलों के लिए कार्यकर्ता आ रहा है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की सहभागिता अनिवार्य मानी जाती है किंतु सारे नियम कानून एक ताक पर रखकर एन वाई वी का चयन किया गया है जो पूर्णता फर्जी और गलत है काकोरी के पूर्व एन वाई सी संजय ने जब इसका विरोध किया तो उनको अज्ञात नंबरों 8317026912, 8808360472 से बराबर लगातार धमकियां आ रही है कि तुमको इन सिलेक्शन से क्या तकलीफ है तिवारी नामक व्यक्ति ने जो फोन किया कहा कि मैं 25 साल से राजनीति कर रहा हूँ तुम मेरे द्वारा करवाये गए N Y V भर्ती के पीछे क्यों पड़े हो। बहुत उल्टी  सीधी गाली और जान से मारने की धमकी भी दे डाली है और दूसरी ओर एक दबंग महिला का भी फोन आया उसने भी संजय को इस मामले को लेकर मानसिक प्रताडना के तहत संजय को फंसाने की धमकी भी दे डाली है संजय बहुत डरा सहमा है की फर्जी N Y V की भर्ती के लिए जो कदम तुमने रोके नहीं तो तुम्हारे साथ कुछ भी हो सकता है। इस संबंध में जिला युवा समन्वयक को फोन मिलाया गया किंतु उनके फोन से कोई संपर्क नहीं हो पाया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular