Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeनलकूप से पानी लगाना एक परिवार को इतना मंहगा पड़ा

नलकूप से पानी लगाना एक परिवार को इतना मंहगा पड़ा

 PANCHDEV YADAV 
किसान के घर में घुसकर दबंगों ने किया तांडव
महिलाओं सहित आधा दर्जन घायल
मलिहाबाद,लखनऊ। राजधानी के मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खेत में सूख रही फसल को बचाने के लिए दूसरे के नलकूप से पानी लगाना एक परिवार को इतना मंहगा पड़ा कि दूसरे नलकूप मालिक ने बाहरी व्यक्तियों के साथ दूसरे गांव जाकर घर में घुसकर महिलाओं पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे परिवारीजनों को भी मारपीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने शान्तिभंग में दोनों पक्षों के चार चार लोगों को पाबंद कर दिया। 
क्षेत्र के पड़रा मजरा कुसभरी निवासी रामआसरे यादव हमेशा कुसभरी निवासी गोपाल शरण त्रिवेदी के नलकूप से फसलों की सिंचाई करते थे। कुछ दिन पूर्व श्री त्रिवेदी का नलकूप खराब हो गया तो फसल सूखती देखकर रामआसरे ने दूसरे नलकूप से अपने फसलों की सिंचाई कर ली। जिससे नाराज होकर श्री त्रिवेदी ने अपने पुत्र शुभम् को बकाया सिंचाई लेने के बहाने रामआसरे के घर भेजा। जहां उनके लड़के पंकज ने बाद में सिंचाई देने की बात कही। इस बात को शुभम् ने अपने पिता को बढ़ा चढ़ाकर बता दिया जिससे श्री त्रिवेदी रोष में आकर दो अन्य लोगों के साथ पांच लोग पड़रा गांव रामआसरे के घर पहुंचकर घर में खाना बना रही महिलाओं से अभद्रता करते हुए घर में तोड़फोड़ की और घर का सामान तहस नहस कर दिया तथा पंकज से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच बचाव के लिए सामने आयी पंकज की पत्नी सरोज भाई नीरज व उनकी पत्नी नीलम विपिन व उसकी पत्नी संगीता सहित रामआसरे उनकी पत्नी रामप्यारी की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। जिससे आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोंटे आयीं।
पुलिस ने पुरूषों का डाक्टरी परीक्षण कराकर शान्तिभंग में चालान कर दिया और महिलाओं की डाक्टरी नहीं करायी गयी। पीड़ितों ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी है।
———————————————————————————————————
डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular