join us-9918956492—————–
रोहतक: रेप केस में दोषी गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने बचाव पक्ष की दलीलों को मानने से इनकार कर दिया. दरअसल, बचाव पक्ष ने कहा था कि गुरमीत राम रहीम काफी लंबे समय से समाज सेवा के कामों में लगे हैं. सजा सुनाने के लिए रोहतक की जेल में बनी विशेष अदालत में जज जगदीप सिंह हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचे थे.

सजा सुनाए जाने से पहले गुरमीत राम रहीम ने जज के आगे हाथ जोड़े और माफी की मांग की. राम रहीम ने कोर्ट में अच्छे कामों का हवाला देकर नरमी की मांग भी की थी. इससे पहले पंचकूला में कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद डेरा समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था, जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई थी. इसके चलते आज प्रशासन पूरी तरह अलर्ट था. जेल के आसपास के इलाके में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए. अर्ध सैनिक बलों की कंपनियां तैनात हैं. रोहतक आने वाली सभी गाड़ियों की सघन तलाशी ली जा रही है. हर आने-जाने वाले से उसकी पहचान पूछी जा रही है. शहर के अदंर और बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं. यहां धारा 144 लगी हुई है.
डेरा सच्चा सौदा के चीफ गुरमीत राम रहीम के दोषी करार देने के बाद हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और यूपी में हुई हिंसा का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट|
https://www.youtube.com/watch?v=w6cdBpoBLvo





