दो थानों की पुलिस ने किया लूट का खुलासा,लूट का माल बरामद

बहराइच।जनपद में पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक (नगऱ) अजय प्रताप व सीओ रिसिया सिद्धार्थ तोमर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विनोद अग्निहोत्री मय उ0नि0 श्री रियाज अहमद , का0 मुन्नालाल चौधरी , का0 आदर्श भट्ट , का0 पवन कुमार सैनी , का0 संतोष कुमार तलाश वांछित वारण्टी व लम्बित तफ्तीश विवेचना में नहर पुलिया पर खड़े थे तभी एस एस टी टीम प्रभारी निरीक्षक जयनरायन शुक्ल मय का0 काजी अफजाल अख्तर , का0 जितेन्द्र यादव , का0 सुनील यादव , का0 नवनीत मिश्रा, का मनीष शुक्ला स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव मय हमराह का0 विनोद कुमार सिंह , का0 विजय नरायन तिवारी , का0 रविशंकर पांडे, का0 ज्ञान बहादुर सिंह , का0 रवीन्द्र यादव के साथ व सर्विलांस टीम के आरक्षी आशीष जायसवाल,का0 रवि प्रताप यादव के साथ पुरैना नहर पुलिया पर मिले तथा आपस मे अपराध एवं अपराधियो के बारे मे वार्तालाप कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर मोटर साइकिल से खरगूपुर की तरफ से नहर पुलिया ठोरिया की तरफ आ रहे तीन व्यक्तियों मुकेश वर्मा पुत्र रामनरायण निवासी बालक राम पुरवा दा0 देवतहा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा, पारस नाथ उर्फ बंटी पुत्र मिही लाल निवासी मिश्रौलिया कानूनगो थाना इटिया थोक जनपद गोण्डा, विक्की शर्मा (नाई ) पुत्र अनिल शर्मा निवासी ग्रा0 पंडित पुरवा चैसार थाना पयागुपर जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया जिन्होने थाना विशेश्वरगंज तथा सम्बन्धित थाना कैसरगंज जनपद बहराइच की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। कब्जे से एक अदद चोरी की मोटर साइकिल तथा एक अदद तमन्चा 315 बोर देशी चालू हालत में व 2 अदद कारतूस 315 बोर जिन्दा व एक अदद चाकू नाजायज एक अदद सैमसंग जे- 7 व एक अदद नोकिया मोबाइल एवं लूट के कुल 29000/- रू0 बरामद हुआ ।

अतहर महेंदी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





