join us-9918956492—————-
माल लखनऊ।दिन दहाड़े अपहरण कर मैजिक से ले जा रहे युवक के थाने के सामने शोर मचाने पर पुलिस तो नही जगी लेकिन दुकानदारो और राहगीरों ने इटौजा की ओर तेज रफ्तार से भाग रही मैजिक का पीछा कर अपह्रत युवक को बचा लिया। लेकिन अपहरण कर्ता युवक मैजिक छोड़ भाग निकले काफी देर बाद पहुची पुलिस ने अपह्रत युवक व मैजिक को थाने लाकर युवक से पूछताछ के आधार पर अपहरण कर्ताओ की तलाश में हाथ पांव मारने लगी है।

सोमवार शाम लगभग साढ़े छः बजे थाने के सामने से बिना नम्बर की तेज रफ्तार टाटा मैजिक गुजरी जिसमे से बचाव बचाव की काफी चिल्लाने की आवाजें आ रही थी। चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय दुकानदार व राहगीरों ने इटौजा की ओर भाग रही टाटा मैजिक का पीछा कर किया। अपने आप को घिरता देख अपहरणकर्ता इटौजा रोड टैम्पू स्टैंड के पास अपह्रत युवक व मैजिक को छोड़ बागों की तरफ भाग निकले।इस बीच तेज रफ्तार मैजिक ने दवा लेकर धनौरा गाँव निवासी मोहनदेई (65)अपने बेटे सतीश के साथ साइकिल से घर जा रही थी जिन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे माँ बेटे दोनों घायल हो गये। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अपह्रत युवक बघोलवा निवासी लक्ष्मण पुत्र रामचरण के अनुसार उसने एक लाख छब्बीस हजार रुपये जमा करके मैक्समो मैजिक का फाइनेंस कराया था। उसके बाद मैजिक को 34 हजार रुपये नकद लेकर बकाया किश्तों की अदायगी की शर्त पर पतौन निवासी रितेश पुत्र नरेश पाल के हाथों बेच दिया था। जिसकी रितेश द्वारा किश्ते न अदा करने पर फाइनेंस कम्पनी ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया था। जिसपर रितेश लक्ष्मण से दिए गये 34 हजार रुपये वापस करने का दबाव बनाने लगा तो लक्ष्मण ने रुपये देने से इनकार कर दिया। लक्ष्मण इन दिनों किराये की मैजिक चलाकर अपना गुजरा कर रहा था। सोमवार शाम आरोपी रितेश ने लक्ष्मण को फोनकर मैजिक को भाड़े पर बुक करने के लिए करौरा गाँव के पास बुलाया जहाँ पहुचते ही रितेश व उसके साथ तीन अज्ञात युवको ने उसे दबोच कर मरना सुरु कर दिया और उठाकर उसी मैजिक में डालकर जान मार डालने के इरादे से थाने के सामने तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ रही मैजिक से बचाव बचाव की आवाजें आ रही थी। जिसे सुनकर राहगीरों और दुकानदारों ने मैजिक का पीछा किया। लेकिन थाने पर मौजूद पुलिस कर्मियों के कानों में जू तक नही रेंगी और तो और तिराहे पर खड़े पुलिस कर्मी भी मूक दर्शक बने रहे।
पंचदेव यादव की रिपोर्ट—————————-
https://www.youtube.com/watch?v=Ai63RihKTIE&t=2s





