Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeदबंग युवक ने नाबालिग सगी बहनों से की छेड़छाड़, शिकायत करने गए,चाचा...

दबंग युवक ने नाबालिग सगी बहनों से की छेड़छाड़, शिकायत करने गए,चाचा को पीटकर किया अधमरा

दबंग युवक ने नाबालिग सगी बहनों से की छेड़छाड़, शिकायत करने गए,चाचा को पीटकर किया अधमरा।
सूचना पर पहुंची 100नम्बर पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल भेजा,
नाबालिग लड़कियों के माता पिता की हो चुकी है मृत्यु,
23साल का चाचा मजदूरी कर,करता है भाई के परिवार का पालन पोषण।
30अप्रैल की शाम की घटना, पीड़ित बहनों ने बुआ के साथ पीजीआई कोतवाली में दी तहरीर।
लखनऊ।पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के बरौली खलीलाबाद,(वृन्दावन योजना सेक्टर12) में माता पिता की मृत्यु के बाद अपने चाचा के संरक्षण में रह रही नाबालिग सगी बहनों से गाँव के ही दबंग परिवार के युवक ने छेड़छाड़ की, विरोध करने पर छोटी बहनों को भी नही बख्शा, जानकारी होने पर जब युवक की शिकायत लेकर लड़कियों का चाचा आरोपी युवक के घर गया,तो आरोप है कि आरोपी युवक के पिता ,चाचा व युवक ने उसे जमकर पीटा, जिसमें उसे गम्भीर चोटें आईं, सूचना पर पर आई पुलिस ने घायल को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ से उसे ट्रामा सेंटर भेजा गया, आरोप है कि पैसे न होने के कारण वहां से भी भगा दिया गया, पीड़ित दबंगों के डर से किला स्थित अपने बहनोई के घर रहकर इलाज करा रहा है।पीड़ितों ने अपनी बुआ के संग पीजीआई कोतवाली पहुंच कर नामजद तहरीर दी है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ,जांच के बाद कार्रवाई की बात की है।
बरौली खलीलाबाद (सेक्टर12 वृन्दावन योजना)में एक परिवार रहता है,जिसमें घर के मुखिया माता पिता की मृत्यु हो चुकी है,परिवार में तीन बहनें जो क्रमशः कक्षा11,10,व कक्षा 09 में पढ़ती है, जब कि दो छोटे भाई दस व आठ साल के हैं,इतने बड़े परिवार की परवरिश इनका 23 साल का चाचा करता है।
घटना बीते सोमवार की है,पीड़ितों ने बताया कि इसी गांव के रहने वाले दबंग परिवार के युवक मंहगू ने घर मे घुस कर छेड़छाड़ की, घर मे मौजूद छोटी बहनों ने जब विरोध किया तो उनको भी छेड़ा, शाम को मजदूरी से लौटे चाचा से पीड़ितों ने घटना की जानकारी दी, जब पीड़ितों का चाचा शिकायत करने आरोपी के घर गया,तो आरोपी के पिता बैजू लाल,चाचा रामलाल,व आरोपी मंहगू ने जुटकर मारा।
मदद की नहीं हुई हिम्मत-
पीड़ितों ने बताया कि जब वह तीनों मिलकर मार रहे थे, दबंगों के खौफ से कोई मदद के लिए आगे नही आया ,तीनों बहनें जब मदद को दौड़ी तो इनको भी मारा।
कहा रिपोर्ट करने जाओगी तो गोली मार देंगे-
पीड़ितों ने बताया कि, सूचना के बाद आई 100नम्बर की पुलिस चाचा को लेकर अस्पताल चली गयी,लेकिन आरोपी फिर घर मे घुसे और कहा अगर पुलिस को रिपोर्ट की तो गोली मार देंगे।
दहशत में गुजारी रात-
तीन बहनों ने अपने दो छोटे भाइयों के साथ घर में किसी तरह रात गुजारी, और सुबह किसी से प्रार्थना कर अपनी दोनों बुआ को घटना की खबर दी,एक बुआ फत्ते खेड़ा, मोहन लाल गंज,व एक बुआ किला गांव आशियाना में रहती हैं।
मदद को आये एक युवक को भी पीटा –
पीड़ितों की बुआ ने बताया कि जब दबंग  मारपीट कर रहे थे,एक युवक ने मदद की कोशिश की, तो उसे भी पीटकर बेहाल कर दिया,और दबंगों का डर इतना की उसने भी पुलिस को सूचना नहीं दी।
कंट्रोल रूम की पुलिस ने भी नहीं दी जानकारी-
इतनी बड़ी घटना के बाद भी, सूचना पर गयी 100नम्बर पुलिस सिर्फ घायल को लेकर चली गयी,उसने पीजीआई कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी ही नहीं दी,गुरुवार को जब तीनों बहने तहरीर लेकर कोतवाली प्रभारी से मिली,तब उन्हें भी घटना की जानकारी हुई।
इंस्पेक्टर अनिलकुमार ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular