डेढ़ साल के बच्चे का शव ले जाने का परिजनों के पास नहीं था पैसा , इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ने उठाया सराहनीय कदम
पुलिस के कुछ ऐसे अधिकारी है जो पुलिस की छवि को धूमिल करने से बाज़ नहीं आते तो कुछ ऐसे भी है जो पुलिस का इन्कलाब बुलंद रखते है |राजधानी में तैन्नात एक इंस्पेक्टर ने ऐसे ही पुलिस के बुलंद इन्कलाब का मिशाल पेश किया है | दरअसल मोहनलालगंज सीएचसी में एक डेढ़ साल बच्चे की मौत हो गयी | परिजनों के पास बच्चे शव घर ले जाने के लिए पैसे नहीं थे जिस वजह से बच्चे का शव डेढ़ घंटे तक सीएचसी में पड़ा रहा | मृतक के पिता ने सीएचसी अधीक्षक से मदद की गुहार किया परन्तु सीएचसी अधीक्षक ने अमानवीय बर्ताव का परिचय देते हुए बच्चे को वार्ड में देखने तक नहीं पहुंचे | पत्रकारों के माध्यम से यह सुचना मोहनलालगंज इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुशवाहा के पास पहुंची जिसको इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ने तुरंत संज्ञान में लिया व चंद मिनटों में मौके पर पहुँच गए | इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ने मृतक शव ले जाने के लिए शव वाहन का इंतज़ाम किया व मृतक के परिजनों को 500 रुपये की आर्थिक सहायता भी किये.

मदद के लिए आगे समाजसेवी
पत्रकारों के द्वारा सुचना मिलने पर कई समाजसेवी आगे आये |आलमबाग निवासी तेजवंत गिल पेशे से एक प्रॉपर्टी डीलर है | तेजवंत गिल ने के परिजनों को 2000 रुपये की आर्थिक मदद कर इंसानियत का परिचय दिया | बताया जाता है की तेजवंत को जब सुचना तब वो अपने आलमबाग स्थित दफ्तर में थे लेकिन आलमबाग से मोहनलालगंज महज 15 मिनट में पहुँच गए और मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद किए | इसके साथ ही निश्चल शुक्ला नामक युवा समाजसेवी ने मृतक के परिजनों को 1000 रुँपये की आर्थिक मदद किये
सीएचसी अधीक्षक व एसडीएम मोहनलालगंज रहे गैर जिम्मेदार
बताया जाता है की मृतक के पिता ने सबसे पहले सीएचसी अधीक्षककैलाश बाबु से मदद की गुहार लगाया परन्तु मदद तो दूर की बात अधीक्षक बाबु शव को देखने की भी जहमत नहीं उठाये | मीडिया में ख़बर आने पर स्थानीय पत्रकारों ने एसडीएम मोहनलालगंज को फोन कर घटना से अवगत कराया लेकिन अपने हनक में चूर एसडीएम साहब ने मदद करने से साफ़ इनकार करते हुए फोन काट दिया |

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





