डीएम ने नर्वल तहसील में प्रधानों के साथ की विकास कार्यों की बैठक
कानपुर महानगर। समस्त ग्राम 2 अक्टूबर तक ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) हो इसके लिए रणनीति बना ले |शौचालय निर्माण हेतु समस्त ग्राम प्रधान तथा सचिव की भूमिका मुख्य है दोनों अपनी – अपनी जिम्मेदारीके साथ कार्य करे तथा लोगो को शौचालय निर्माण कराने व उसके प्रयोग हेतु प्रेरित करें। खुलेमें शौच जानेसे हमारे बच्चे बीमार रहेंगे इस कारण उनका विकास सही नहीं पायेगा। महिला अपराध खुले में शौच जाने से ही बढ़ता है अपनी इज्जतघर (शौचालय) बनवाये तथा पड़ोसियों को भी प्रेरित करे। धन की कोई कमी नहीं है, आप शौचालय बनवाने हेतु दो गढ्ढे खोदे प्रथम क़िस्त खाते में पहुंच जायेगी इस कार्य हेतु बैंक द्वारा कोई लापरवाही मिलती है तो संबंधित बैंक अधिकारी पर कार्रवा ही की जायेगी। इटावा तर्ज पर जनपद शौचालय निर्माण कराया जाये।

उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह ने नर्वल तहसील में ग्राम पंचायत सचिव तथा ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर जानकारी दी। उन्होंने समस्त प्रधान तथा सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि अब वो समय आ गया है की शौचालय निर्माण में युद्ध स्तर कार्य करने की जरूरत है इसके लिए सभी को कमर कसने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं है सरकार ने अब तक एक अरब 6 करोड़ खर्च किये है। शौचालय निर्माण में सभी प्रधान, सचिव अपने आप को पहचानते हुए तेजी से शौचालय निर्माण कराये। जनहित में शौचालय निर्माण कराये और लोगो को जागरूक करे। ग्राम पंचायते कार्यदायी संस्था के रूप में शौचालय निर्माण कराये। शौचालय निर्माण हेतु मौरंग, ईट कम मूल्य पर लाभयार्थी को उपलब्ध कराया जायेगा ।यदि किसी सचिव या प्रधान द्वारा शौचालय निर्माण कार्य मे लापरवाही मिलेगी तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने सभी प्रधानों तथा सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि शौचालय निर्माण गुणवत्तापूर्ण ही कराये जाये।समस्त गावो में शौचालय निर्माण की गुणवत्ता चेक करने हेतु एक एक नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी देदी गई है वे 24 घण्टे शौचालय निर्माण में नजर रखेंगे और सीधे मुझे रिपोर्ट करेंगे इस लिए किसी भी स्थिति में गुणवत्ता से समझौता नही होना चाहिए।
इस अवसर पर आईएएस शशांक चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक आनंद, पंचायत अधिकारी, सरसौल ब्लाक के प्रधान, पंचायत सचिव आदि उपस्थित थे |
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





