मथुरा। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के छठवीं वार्षिक भंडारा सत्संग मेला के चौथे दिन राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा गुरुद्वारा गुरु की कर्मभूमि होती है। जिन लोगों को बाबा जयगुरुदेव ने नाम दान दिया है। उनका गुरुद्वारा मथुरा ही रहेगा। हम लोगों के लिए बाबा जी की जन्म भूमि खितौरा और कर्म भूमि मथुरा दो पवित्र स्थान तीर्थ स्थल है। और जिन लोगों को गुरु से पांच नाम दान मिल गया है। उन जीवो को चाहे कई बार जन्म लेना पड़े। लेकिन एक दिन अपने निज घर सतलोक पहुंचा ही देते हैं।

जिस प्रकार से जब कपड़ा अधिक गंदा होता है उसमें कई बार साबुन लगाना पड़ता है। उसी प्रकार अधिक बुरे कर्म भार जीव को कई बार जन्म लेकर धीरे-धीरे कर्मों की गंदगी को उतारना पड़ता है। जिन पर कर्मों की गंदगी कम होती है उन जीवो को गुरु अपनी मौज से एक ही जन्म में भजन करा कर जन्म मरण के बंधन से मुक्त करा देते हैं। उन्होंने गोस्वामी जी द्वारा रचित रामचरित्र मानस में नाम की महिमा का उल्लेख करने वाली पंक्तियों को उद्धृत किया – कह लग कहूं नाम बड़ाई राम सके ना नाम गुण गाई राम एक तापस तिय तारी नाम कोटि खल कुमति सुधारी। जब संत फकीर जीवो को 5 नाम का भेज देते हैं। तो उनकी रूह की डोरी अपने हाथों में ले लेते हैं। नाम यानी शब्द में इतनी ताकत होती है कि कर्मों के बादल राख बनकर उड़ जाते हैं। यह नाम गुरु की दया से अंदर में प्रकट होता है।

राष्ट्रीय उपदेशक बाबूराम ने कहा कि यह – तन दुर्लभ तुमने पाया कोटि जन्म जब भटका खाया यह नर तन देवताओं को दुर्लभ है। यह तंत्र साधना का धाम है। जिनको नाम की बख्शीश गुरु ने कर दी है। उन लोगों को गुरु पर पूरा भरोसा और विश्वास करना चाहिए। जिस प्रकार से पतंगा दीपक पर न्योछावर होता है। चकोर को चंद्रमा से प्रेम होता है। उसी प्रकार अपने अंदर गुरु के प्रति सच्चा प्रेम करना चाहिए गुरु की मौज में रहना चाहिए।
इसी प्रकार मेले में डेढ़ दर्जन से अधिक दहेज रहित रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराए गए।
और श्रद्धालु अपने घरों को जाने लगे हैं। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थापित रेलवे टिकट घर से सभी स्टेशनों के लिए टिकट का इंतजाम किया गया है।

जिला प्रभारी शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





