निगोहा के एक गांव में दावत आये शोहदे ने किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर पिटाई कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपति मौके से भाग निकला।इसके बाद पीड़िता की मां ने निगोहा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया वही पुलिस चालीस दिन बीतने के बाद आरोपी को पकड़ न सकी जिस पर पीड़ित परिवार ने सीएम से गुहार लगायी है। निगोहा के एक गांव में किसान के बड़े भाई के बेटे की बरीक्षा कार्यक्रम था।इसी बीच गांव के पप्पू के यहाँ असोहा उन्नाव का सहजराम रिस्तेदार भी आया हुआ था। उसने घर के पास अकेले में पाकर किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी शोर सुनकर जब घर में मौजूद लोगों के साथ ग्रामीण दौड़े तो अरोपति मौके से भाग निकला और तलाश के बाद जब नही मिला तो पीड़ित परिवार ने आकर निगोहा थाने पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया।

इसके बाद से आये दिन पीड़ित परिवार अरोपति की गिरफ्तारी की मांग करता रहा।पर निगोहा पुलिस दूसरे जिले का बताकर टालती रही। इससे परेशान परिवार ने अरोपति की गिरफ्तारी के लिए सीएम आवास पर गुहार लगाई है।इंस्पेक्टर चैंपियन लाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है पर अरोपति फरार चल रहा है।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





