स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया (SFI) उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी ने NREC कॉलेज खुर्जा बुलंदशहर में एक छात्रा के छेड़छाड़ के दोषी शिक्षक को बिना किसी कार्रवाई के थाने से ही रिहा करने एवं आंदोलन कर रहे छात्र छात्राओं के पुलिस एवं प्रशानिक उत्पीड़न की कड़े शब्दों में निंदा की। SFI के प्रदेश सचिव विकास स्वरूप ने कहा कि उक्त आरोपी शिक्षक पिछड़े काफी समय से कई छात्राओं को परेशान करता रहा है, इस घटना पर SFI की इकाई कमिटी ने लगातार अभियान चलाकर छात्र – छात्राओं के बीच में हस्ताक्षर अभियान चलाया, जिसको भारी संख्या में छात्रों ने समर्थन दिया दिया और उस अभियान से जुड़े, इसके बाद प्रदर्शन करके कालेज प्रशासन से करवाई की मांग की तथा आंदोलन करके आरोपी शिक्षक पर FIR दर्ज करवाया।

कॉलेज प्राचार्य ने कार्रवाई का आश्वासन तो दिया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही की, और सत्ता पक्ष ने दवाब बनाकर आरोपी शिक्षक को थाने से ही जमानत दे दी, एवं छात्रा के परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही है, इस आंदोलन में सक्रिय NREC SFI इकाई कमेटी के साथी जीतू शर्मा को फर्जी मामले में गिरफ्तार कर लिया। वहाँ पर SFI के तमाम साथी भारी संख्या में छात्र-छात्रा खुर्जा थाने पर प्रदर्शन कर रहे है। इस आंदोलन कई छात्र समुदाय और जनवादी आंदोलन के लोग भी अपनी एकजुटता जाहिर करते हुए अपना समर्थन दे रहे है।
https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o





