केस्को के जेई के जज्बे को सलाम, जनता का दिल जीत कराया काम
कानपुर महानगर। शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाके में जो कि अति संवेदनशील इलाका माना जाता है। वहाँ पर जेई ने अवैध रूप से डाली गईं कटिया काट कर हटवाई। और इलाकाई निवासियों को राजवश्व का वास्ता देते हुये मीटर की बताई। और शकुषल कई उपभोक्ताओं के यहाँ बिजली मीटर लगवाया। जनता ने शालीनता के जानकारी देने और व्यवहार की कुशलता को देख जेई, एसडीओ और उनकी टीम की बातों को काफी सराहा। उपभोक्ताओं ने अपने अपने घरों में ख़ुशी ख़ुशी मीटर लगाने की अनुमति दी।

इतना जज्बा और कोई जेई दिखाते तो शायद बात न बन पाती, क्योंकि मौजूदा जेई की वाणी और उनकी व्यवहार कुशलता क्षेत्र की जनता में उनकी पहचान बनती जा रही है।
कई दशकों से घनी आबादी वाले और अति संवेदनशील इलाकों में बिजली चोरी और कटिया से इस्तमाल होती है। जिसका उदाहरण
हीरामन का पुरवा,
बेकन गंज, फूल वाली गली,रिज़वी रोड, बास मंडी, दलेल पुरवा, जैसे तमाम क्षेत्र है। आप को बताना चाहते है श्रीमान जेई ने अपने पद की गरिमा को बरकरार रखते हुए क्षेत्र की जनता का दिल जीत लिया। अब इलाकाई जनता का कहना है जेई साहब सम्मान के हक़ दार हैं और हम लोग उनकी हर संभव मदद करेंगे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





