Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeMarqueeआर्यनगर में आज आयोजित होगी कुकिंग प्रतियोगिता

आर्यनगर में आज आयोजित होगी कुकिंग प्रतियोगिता

आर्यनगर में आज आयोजित होगी कुकिंग प्रतियोगिता
– अरे वाह रेस्टोरेंट आर्यनगर में होगा भव्य कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
– कविता मास्टर कुकरी क्लासेस की संचालिका शेफ कविता सिंह ने दी जानकारी
कानपुर महानगर। शहर के आर्यनगर स्थित अरे वाह रेस्टोरेंट में एक कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की संयोजिका कविता सिंह ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी।
कविता सिंह ने कानपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में अवधनामा को बताया कि हमारी संस्था शहर के आर्यनगर स्थित अरे वाह रेस्टोरेंट में एक भव्य कुकिंग प्रतियोगिता 24 अप्रैल को आयोजित कर रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कविता ने बताया कि लगभग 40 प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। जिसमें से 10 हुनरमन्दों को चयनित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार ट्राफी, कोट और सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के दौरान शहर की कई दिग्गज हस्तियाँ मौजूद रहेंगी।
प्रेस वार्ता के दौरान कुकरी क्लासेस की संचालिका शेफ कविता सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular