JOIN US-9918956492————————————–
केजरीवाल के घर पर हंगामा घर के बाहर धरने पर बैठे बीजेपी नेता
पूर्वी दिल्ली |आज सीलिंग के मुद्दे पर चर्चा के लिए बीजेपी और आप के नेता सीएम अरविंद केजरीवाल के घर मीटिंग करने पहुंचे थे। यहां विवाद निपटाने की बातें चल ही रही थीं कि अचानक दोनों पक्षों के बीच बात बिगड़ गई बीजेपी नेताओं ने केजरीवाल के घर के बाहर धरने पर बैठने की बात कही है। वही बीजेपी विधायक ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि विधायक विजेंद्र गुप्ता जी के साथ आप नेताओ द्वारा सीएम आवास मे बदसलूकी की गई है। यही नहीं उन्होंने ‘आप’ नेताओं पर बदसलूकी और धक्का मुक्का का आरोप लगाया। मनोज तिवारी के नेतृत्व में बीजेपी के नेताओं ने ‘आप’ नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

इन नेताओं में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत सांसद महेश गिरी, सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा और विधायकों समेत दो मेयर भी शामिल हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बातचीत के लिए भारी भीड़ बुला ली और वह बातचीत को लेकर गंभीर नहीं है। वहीं, केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि इस मसले का समाधान केंद्र के प्रतिनिधि गवर्नर ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास 4 फाइलें हैं, जिन पर वह साइन नहीं कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार इस पर अध्यादेश भी ला सकती है ।

क्या है सीलिंग विवाद ?
2006 में शीला दीक्षित सरकार के कार्यकाल में दिल्ली में सीलिंग शुरू हुई थी। इसके तहत मास्टर प्लान 2021 के लिए रिहायशी इलाकों में कमर्शल गतिविधियों पर रोक का प्रावधान है। इसमें कन्वर्जन का भी प्रस्ताव था, जिसके तहत ऐसी जगहों के लिए कन्वर्जन फीस जमा करा कर लैंड यूज बदलवाया जा सकता है। इस पर कारोबारियों का विरोध है कि उनकी जमी हुई दुकानें खत्म की जा रही है। वहीं, कन्वर्जन चार्ज अधिक होने को लेकर भी आपत्ति जताई जा रही है।
नवल किशोर पांडेय की रिपोर्ट—————-
https://www.youtube.com/watch?v=2M-4A6bm_nM





