join us-9918956492—————————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े——————————————–
केंद्र द्वारा सिंगल ब्रांड में नई एफडीआई पॉलिसी के ऐलान के साथ ही विरोधियों ने शुरू किया सरकार के खिलाफ हल्ला बोल।
केंद्र सरकार द्वारा सिंगल और रिटेल ब्रांड में सौ प्रतिशत एफडीआई के ऐलान के साथ ही विरोधी पार्टियां सरकार के विरोध में सड़कों पर उतर आई हैं। आज सरकार द्वारा नई एफडीआई पॉलिसी के ऐलान के साथ ही आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के कलेक्टर चौराहे पर वित्त मंत्री का पुतला फूंक अपना विरोध जताया।

केंद्र सरकार द्वारा सिंगल और रिटेल ब्रांड में 100% एफडीआई के फैसले को मंजूरी देने के साथ ही विरोधी दल सरकार के खिलाफ मैदान में उतर आएं हैं। आज सरकार द्वारा नई एफडीआई पॉलिसी का ऐलान के विरोध में आम आदमी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ के कलेक्टर चौराहे पर पुतला फूका |
केंद्र सरकार द्वारा सिंगल और रिटेल ब्रांड में 100 प्रतिशत के फैसले को मंजूरी देने के साथ ही विरोधियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज केंद्र के इसी फैसले के विरोध में आम आदमी पार्टी नेताओं ने राजधानी लखनऊ के कलेक्टर चौराहे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। मीडिया से बात करते हुए आप नेताओं ने बताया की मोदी सरकार लगातार व्यापारियों के व्यापार को तबाह करने के लिए गलत फैसले ले रही है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था आने वाले समय में खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा सरकार व्यापारियों के हितों को सुरक्षित रखने की बात करती है। मगर असलियत में सरकार व्यापारियों को तबाह करने में लगी है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी नई एफडीआई पॉलिसी के विरोध में हैं और जब तक सरकार नई अभियान पॉलिसी में फेरबदल नहीं करती है। तब तक आम आदमी पार्टी सड़कों पर सरकार के फैसले का विरोध करती रहेगी।
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





