किसान के घर छत के रास्ते से चोरों ने बोला धावा लाखों रूपये के जेवरात हजारों की नगदी ले गये
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के डेहवा गांव में बृहस्पतिवार की रात छत के रास्ते किसान के घर में घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर कर हजारों रूपये की नगदी व लाखों रूपए की कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने किसान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक डेहवा गांव के किसान की बेटी का कुछ दिन पहले विवाह हुए विवाह के बाद चौथी में घर वापस आई थी व जेवरात भी साथ लाई थी। बृहस्पतिवार की रात किसान छत पर व पत्नी माधुरी, बेटी कुसुम व बेटा मुकेश समेत अन्य लोग घर के आगे के हिस्से में सो रहे थे, तभी छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने घर के पिछले हिस्से के कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर लगभग तीन लाख रूपये की कीमत के जेवरात व दस हजार रूपए की नगदी चोर उठा ले गए।

सुबह चोरी की जानकारी होने पर किसान ने पुलिस को घटना की तहरीर दी पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा के मुताबिक मामले में स्वान दल व फोरेंसिक टीम को बुलाकर पड़ताल कराई गई हैं, मामला संदिग्ध लग रहा है, जांच की जा रही हैं।

मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





