कार सवार बदमाशो ने ट्रेलर चालक को मारपीट कर रूपये लूट लिये
मोहनलालगंज।पीजीआई थाना क्षेत्र में निलमथा के पास शहीद पथ से सर्विस लेंन पर उतरते समय, ट्रेलर चालक से इंडिगो सवार दो युवकों ने मारपीट की, चाबी छीन कर फेंक दिया, कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगाते हुए, जेब में रखे छह हजार रुपये छीन लिए, राहगीरों ने बीच बचाव कर चालक को युवकों से छुड़ाया, और पुलिस को सूचना दी,मौके पर आई पुलिस दोनों को कार सहित चौकी लेकर गयी,और घटना स्थल गोसाईं गंज का बताते हुए वहाँ तहरीर देने को कहा,चालक की सूचना पर पहुंचे ट्रेलर मालिक गोसाँई गंज पहुंचे, जहाँ से उन्हें पीजीआई कोतवाली भेजा गया।मंगलवार रात करीब बजे ट्रेलर नम्बर यूपी 32 के एन 2041के चालक मो सुबराती, निलमथा के पास शहीद पथ से नीचे उतर रहे थे, उसी सर्विस रोड पर दो युवक इंडिको कार नम्बर यूपी 32सीजेड 4069 लेकर खड़े हुए थे, आरोप है कि जैसे ही ट्रेलर उनके पास से गुजरा, वह शीशा तोड़ दिया का आरोप लगाते हुए, ट्रेलर रोका और मारपीट शुरू कर दी।पीड़ितों का आरोप है कि मौके पर आई पुलिस दोनों आरोपियों को कार सहित चौकी ले गयीं,जहाँ पूंछतांछ में,चालक ने अपना नाम अमरसिंह यादव,भाई जी का पुरवा, कजेहरा, व उसके साथी ने अपना नाम राममोहन, निवासी निलमथा कैंट बताया।

कार के अंदर शराब की बोतल भी रखी मिली
आरोप है कि जब वह तहरीर लेकर गोसाईं गंज गए तो इन्होंने आरोपियों को छोड़ दिया।ट्रेलर के मालिक अजीत शुक्ल ने बताया कि,ट्रांसपोर्ट नगर से अर्जुन jगंज तक ऐसे गैंग सक्रिय हैं जो बाहर के ट्रेलर देख कर कभी दुर्घटना के नाम पर, कभी नो एंट्री के नाम पर
मारपीट कर पैसा वसूलते हैं, मंगलवार को इसी प्रकार से दबंगई कर पैसे छीने,लेकिन इनको यह नहीं पता था कि ट्रेलर बंथरा क्षेत्र का ही है। वहीं इंस्पेक्टर पीजीआई ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





