Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeHealthकरेले का जूस हर किसी के लिए सिर्फ फायदों से भरपूर हो,...

करेले का जूस हर किसी के लिए सिर्फ फायदों से भरपूर हो, ऐसा जरूरी नहीं

देखे पूरी खबर——————- 
डायबिटीज से लेकर वजन घटाने तक, सभी बीमारियों के लिए वरदान माने जाने वाला करेले का जूस हर किसी के लिए सिर्फ फायदों से भरपूर हो, ऐसा जरूरी भी नहीं है।
नुकसान भी पहुंचाता है करेले का जूस
करेले का जूस बहुत ही फायदेमंद है क्योंकि इसमें शरीर की जरूरत को पूरा करने के लिए सभी जरूरी विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। जी हां डायबिटीज से लेकर वजन घटाने तक, सभी बीमारियों के लिए वरदान माने जाने वाला करेले का जूस हर किसी के लिए सिर्फ फायदों से भरपूर हो, ऐसा जरूरी भी नहीं है। क्‍योंकि किसी भी चीज की अति आपके लिए नुकसानदायक होती है।  इसमें कोई शक नहीं है कि करेले का जूस ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। लेकिन कहते हैं न कि किसी भी चीज की अति नुकसानदायक होती है। ऐसा ही करेले के साथ भी है शुगर को कम करने के लिए लोग इसका जरूरत से ज्‍यादा सेवन कर लेते हैं जिससे सेहत को नुकसान हो सकता है। हम आपको कुछ ऐसे कारण बता रहे हैं जिनसे साबित होता है कि करेला सिर्फ फायदेमंद ही नहीं नुकसानदायक भी होता है। आइए जानें क्‍या है वह कारण।
लिवर व किडनी के मरीजों के लिए नुकसानदायक
लिवर व किडनी के मरीजों के लिए के लिए इसका अत्याधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। यह लिवर में एन्जाइम्स का निर्माण बढ़ा देता है जिससे लिवर प्रभावित होता है। करेले का बीज में लेक्टिन नामक तत्व है जो आंतों तक प्रोटीन के संचार को रोक सकता है।
हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा
ब्लड में शुगर की मात्रा अधिक होने से डायबिटीज होता हैं और ब्लड में शुगर की कमी हो जाए तो उसे ‘हाइपोग्लाइसीमिया’ कहते हैं। शुगर की कमी, शुगर बढ़ने से कहीं ज्यादा हानिकारक हो सकती है। इसमें मरीज को चक्कर आना, बेहोश होकर कहीं भी गिर जाना जानलेवा हो सकता है। यानी यह एक ऐसी स्थिति है जब ब्लड शुगर कम होने से व्यक्ति बेहोश हो जाता है। और जब हम करेले के जूस का जरूरत से ज्‍यादा सेवन करते हैं तो यह स्थिति उत्‍पन्‍न हो जाती है।
———————————————————————————————————
डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular