मथुरा,शाम करीब 7 बजे रविवार घीया मंडी भार्गव गली के नुक्कड़ पर लगे बिजली के खंबे में आ रहे करंट की चपेट में आने से 13 साल के मासूम बच्चे कृष्णा पुत्र बबलू शर्मा निवासी जोशियान गली, मटिया गेट मथुरा की दर्दनाक मौत हो गई, बच्चा घर से दूध लेने के लिए निकला था, लेकिन फिर ज़िंदा वापस घर नहीं लौटा, बच्चे के करंट की चपेट में आने के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे बचाने की कोशिश भी की लेकिन तब तक कृष्णा की जान चली गई, खबर मिलने के बाद बच्चे के पड़ोसी आशिक कुरैशी और मुकेश घटनास्थल पर पहुंचे, और वहां से मासूम कृष्णा को पहले ब्रज चिकित्सा और फिर नियति हास्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन डाक्टर्स ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुए इस हादसे से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिसने भी ये खबर सुनी उसकी आंखें नम हो गई, कि कुछ देर पहले हसंता खेलता कृष्णा अब इस दुनिया में नहीं रहा।

सवाल ये है कि जिस बिजली के खंबें में करंट की वजह से ये हादसा हुआ, वहां पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं, कई बार गाय व अन्य पशु करंट की चपेट में आए हैं, क्या अब इंसानों की जान जाने के बाद भी हालात ठीक नहीं होंगें, लोगों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत संबंधित विभाग को दी गई हैं लेकिन कुछ हुआ नहीं। अब कृष्णा को तो कोई वापस नहीं ला सकता, क्या और हादसों का इंतज़ार है?
क्या यह बिजली विभाग की लापरवाही नहीं है?

जिला प्रभारी शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





