कंपनियों के निवेश से कानपुर की उड़ान को लगेंगे पंख: अजय कपूर
कहते हैं किसी शहर को अगर विकास करना है। तो उस शहर में औद्योगिक कंपनी का निवेश उस शहर में करा दिया जाए तो उस शहर के विकास की गारंटी हो जाती हैं। क्योंकि जहां सरकार को राजस्व मिलता है। वह उस शहर पर सरकार ध्यान भी देती है। आज जीटी रोड स्थित एक व्यापारी प्रतिष्ठान के कार्यक्रम में पूर्व विधायक अजय कपूर ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया। और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कानपुर मजदूरों का शहर है। और बड़ी कंपनियों को कानपुर में निवेश के लिए लाया जाएगा। जिससे कानपुर का व्यापार बढ़ेगा और आम जनता को रोजगार मिलेगा। उसी क्रम में लॉयड अब उत्तर प्रदेश में अपनी कंपनी का विस्तार करेगा। और निवेश करेगा जिससे आम जनता को रोजगार के साधन बढ़ेंगे और प्रदेश में शहर में व्यापार बढ़ेगा। और खुशियों की इमारत कि नींव की ईंट हमारे शहर कानपुर से रखी गई है।

भारत की अग्रणी कन्ज़्यूमर ड्यूरेबल कंपनी लाॅयड कन्ज़्यूमर उत्तरप्रदेश में अपना विस्तार कर रही है। कंपनी ने आज प्रदेश में अपने पहले एक्सक्लुज़िव रीटेल शोरूम का उद्घाटन पूर्व विधायक अजय कपूर ने किया, जहाँ उपभोक्ताओं की सभी ज़रूरतें एक ही छत के नीचे को पूरी होंगी। कंपनी 2020 तक ऐसे 30 रीटेल शोरूम खोलने और अगले 3-4 सालों में उत्तरप्रदेश में अपने करोबार को दोगुना करने की योजन बना रही है।
कंपनी की कारोबार योजनाओं पर बात करते हुए शशि अरोड़ा, सीईओ, लाॅयड ने कहा ,‘‘सरकार पावर सेक्टर एवं अन्य सम्बद्ध इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर विशेष रूप से ध्यान दे रही है, जिसके चलते उत्तरप्रदेश में पावर सप्लाई की स्थिति में सुधार हो रहा है। पावर सेक्टर में होने वाले इस बदलाव के चलते बिजली के गुणवत्तापूर्ण उपकरणाों और कन्ज़्यूमर ड्यूरेबल्स की मांग बढ़ी है। ऐसे में हमारा यह प्रयास उत्तरप्रदेश के दूर-दराज के इलाकों तक पैठ बढ़ाने और सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाने में मददगार साबित होगा। एक विश्वसनीय ब्राण्ड होने केे नाते हमें उम्मीद है कि हमें राज्य के उपभोक्ताओं से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।’’
https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट





