एसबीआई कार्ड देश की दूसरी सबसे बडी कम्पनी बनी
कानपुर महानगर। सितंबर 2017 से लेकर फरवरी 2018 के बीच 6 महीनो में एक मिलियन से अधिक ग्राहको को जोडकर एसबीआई कार्ड देश की दूसरी सबसे बडी क्रेडिट कार्ड कंपनी के रूप में उभरी है तथा इसकी बाजार में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गयी है।

इस बारे में एमडी हरदयाल प्रसाद ने बात करते हुए कहा कि ग्राहकों के निरंतर भरोसे एवं समर्थन के परिणाम स्वरूप ही हमने इस उल्लेखनीय वृद्धि का अनुभव किया है। उत्कृष्ट सेवा तथा भरोसे के साथ पारदर्शिता की मजबूत नीतियों के कारण देश भर में हमारे लाखो ग्राहको के लिए हम पसंदीदा ब्रांड बन गये है। उन्होने कहा भारत तेजी से डिजिटल बन रहा है और व्ृद्धि एवं नवीनीकरण की हमारे देश में बहुत संभावना है। कहा यह प्रयास है कि सर्वश्रेष्ठ भुगतान समाधान विकसित किये जाये और ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान किया जा सके। कहा हमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में सामथ्य का लाभ उठाते हुए खुशी हो रही है।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





