चैतन्य वेलफेयर फाउंडेसन ने सैकड़ों छात्राओं के मन में भरा साहस
डीजीपी सुलखान सिंह भी हुए शामिल
लखनऊ -हौसलों की उड़ान के तहत चलाये गए जागरूकता अभियान कार्यक्रम के आयोजन में डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा की उमीदों की उड़ान में हौसला बुलंद रखना चाहिए क्योंकि हौसलों से ही सही दिशा के प्रति सफलता मिलती है। आगे छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा महिलाओं को अपनी सोच में कभी पीछे नहीं रखना चाहिए। अगर जिंदगी में उन्हें कुछ करना है तो अपने हौसलों को बुलंद रखना होगा तथा जब भी कुछ करने के लिए प्रोत्साहित होती है तो उन्हें वे दर उमीदों की उड़ान के लिए अपने हौसलों को बुलंद रखना चाहिए।

चैतन्य फाउंडेशन तथा जीजीआईसी विकास नगर के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को हौसलों की उड़ान जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया,जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री सुलखान सिंह जी उपस्थित रहे साथ ही 1090 से आई जी श्री नवनीत सिकेरा जी तथा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गण भी मौजूद रहे।

इस मौके पर डीजीपी सुलखान सिंह जी ने विद्यालय की छात्राओं को नियंत्रित जीवनशैली अत्याचार शोषण दैनिक जीवन में होने वाली छेड़छाड़ से बचने के तरीके साइबर क्राइम तथा शिक्षा से संबंधित उपयोगी बातें बताएं तथा उनके द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देकर उनका मार्गदर्शन किया। सभी छात्रों के अभिभावकों ने भी कई तरह के प्रश्न पूछे जिसका उत्तर डीजीपी महोदय ने दिया विद्यालय के प्रधानाचार्य कुसुम वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया ,

चैतन्य फाउंडेशन की अध्यक्ष तथा कार्यक्रम की संचालिका ओमकुमारी सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य है छात्राओं को उनकी अंदर सुरक्षा की भावना को बल देकर समाज के लिए कुछ कर गुजरने की हिम्मत जगाना है।चैतन्य फाउंडेशन के इस सामाजिक कार्यकम में सहयोगी भूमिका में आशुतोष सिंह अमन अहमद दिवाकर अवस्थी तथा बृजेंद्र बहादुर मोर्य रहे। कार्यक्रम का सबसे मुख्य आकर्षण रहा पिंजरे में कैद 200 पंछियों को आज़ाद करना।विद्यालय की छात्राओं तथा उनके अभिभावकों के साथ मिलकर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा पंक्षियों को आजाद किया गया तथा उनके हौसलों की उड़ान को पंख देने का प्रयास किया गया।





