Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeउत्तर प्रदेश के सिनेमा घरों में राष्ट्रगान के बाद यह भी होगा अनिवार्य

उत्तर प्रदेश के सिनेमा घरों में राष्ट्रगान के बाद यह भी होगा अनिवार्य

JOIN US-9918956492————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े——————————- 
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सिनेमा घरों में राष्ट्रगान के ठीक बाद अब नया बना कुंभ मेला का लोगो दिखाया जाएगा, ताकि युवा इस धार्मिक महोत्सव का महत्व समझ सके।

पर्यटन के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि नए लोगो में साधुओं का एक समूह इलाहाबाद में संगम पर पवित्र स्नान कर रहा है। उनके पीछे मंदिरों के साथ ही स्वास्तिक चिह्न भी नजर आ रहा है।

पिछले महीने ही सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक की मौजूदगी में इस लोगो का अनावरण किया गया था।

योगी सरकार के सभी अधिकारिक लेटर में इस लोगो को शामिल करने के बाद अब ये फैसला आया है।

यूनेस्को के कुंभ मेले को इंटैजिबल कल्चरल हेरीटेज की सूची में शामिल होने के बाद यह जनवरी 2019 में इलाहाबाद में होने वाला है।

नए साल के दिन आदित्यनाथ ने संबंधित विभागो को 2019 कुंभ मेले की सभी तैयारियों को ‘निर्धारित’ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए है।

सरकार की ओर से उन्हे जारी एक बयान में कहा गया है, ‘ सभी तैयारियां निर्धारित समय के भीतर पूरी कर ली जाए ताकि महोत्सव सफलतापूर्वक हो सके। माघ मेला और कुंभ मेला 2019 धार्मिक और पर्यटन दोनों की तरह से महत्वपूर्ण है।

पिछले महीने जारी एक सर्कुलर में सरकार ने होर्डिंग्स समेत सभी तरह की सरकारी विज्ञापन सामग्री में कुंभ लोगो का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया है।

सरकार का अनुमान है कि इस बार मेले में 12 करोड़ लोग हिस्सा लेंगे। वर्ष 2013 में आयोजित कुंभ मेले में 10 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया था।

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular