उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आबिद हुसैन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया के संयुक्त नेतृत्व में एक विशाल धरना प्रदर्शन केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों किसानों की दुर्दशा आसमान छूती महंगाई ध्वस्त कानून व्यवस्था महिलाओं व अल्पसंख्यकों पर अत्याचार दलितों एवं गरीबों का उत्पीड़न युवा बेरोजगारों के विरोध में कांग्रेस द्वारा मथुरा तहसील पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन SDM के माध्यम से दिया गया धरना को संबोधित करते हुए श्री प्रदीप माथुर पूर्व नेता कांग्रेस विधानमंडल दल ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में किसानों को लागत मूल्य का भुगतान इस सरकार द्वारा नही दिया जा रहा किसान देवी आपदाओं एवं कर्ज से परेशान व त्रस्त होकर आत्महत्या करने पर मजबूर है।

योगी सरकार ने ऋण माफी का जो वादा किया था वह पूरी तरह से झूठा वादा साबित हुआ प्रदेश मैं अधिकारियों की निरंकुशता के चलते वह प्रदेश कानून व्यवस्था पूर्ण रुप से ध्वस्त हो चुकी है। विकास के थोते नारे किए गए सड़क गड्ढे मुक्त की बात की गई जो पूरे प्रदेश मैं कहीं भी गड्ढा मुक्त सड़कें नहीं हुई।आज देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें पूर्ण रुप से फेल हो चुकी हैं।

आमजन नौजवान बेरोजगारी भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुका है। शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि देश व प्रदेश की मूलभूत समस्याओं शिक्षा स्वास्थ्य लाभ देश व प्रदेश में लूट बलात्कार डकैती अपहरण की घटनाओं में वृद्धि, महिलाओं की असुरक्षा किसान ऋण माफी अधिग्रहित भूमि का मुआवजा समय से एवं उचित ना मिलना आदि समस्याओं को अनदेखा करते हुए यह सरकार धर्म व जाति के नाम पर नागरिकों को देश मैं बांटने का कार्य कर रही है। यह भ्रष्टाचार के मामले मैं भी बेनकाब हो चुके हैं। नोटबंदी देश मैं सबसे बड़ा घोटाला साबित हुआ है। और इससे भारतीय जनता पार्टी मालामाल हो चुकी है। और महिला दलित मजदूर गरीब के मुंह से निवाला छीनने का जो काम किया है। जनता इसका जवाब निश्चित ही आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 में देगी श्री यमुना जी एवं गंगा जी को भी प्रदूषण मुक्त करने का नारा भी झूठा साबित हुआ जम्मू कश्मीर में मुफ्ती सईद से मिलकर जो सरकार चल रही है वहां आम जन एवं सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी कर रहे विघटनकारी तत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। भाजपा का आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ नारा भी झूठा साबित हुआ। जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारे सांप्रदायिकता से घिरी हुई है जहां नए-नए मुद्दों को उठाकर आमजन का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटका कर भ्रमित कर रही है विकास के नाम पर भारी भ्रष्टाचार मंत्रियों द्वारा किया जा रहा है जनता हित में कोई ठोस योजना अमल में नहीं लाई जा रही है देश व प्रदेश में संवैधानिक संस्थाएं सुरक्षित नहीं है देश का लोकतंत्र खतरे में है। युवा बेरोजगार है आज देश को कांग्रेस की सख्त जरूरत है मेयर प्रत्याशी मोहन सिंह ने कहा कि शहर में जनता गंदगी और पानी ना मिलने से त्राहि-त्राहि कर रही है अन्य वक्ताओं में प्रमुख रुप से सर्वश्री विक्रम वाल्मीकि, नीलम कुलश्रेष्ठ, शालू अग्रवाल, मनोज गौड़, अशोक शर्मा, चौधरी तिलक वीर सिंह, दिनेश चंद, मुकेश धनगर, मोहम्मद तौफीक, एम एम शर्मा, दिनेश मोर्य, विनेश सनवाल, महेश रावत, मलिक अरोरा, निजामुद्दीन खान ,श्याम बिहारी पालीवाल, श्याम चौधरी, भंवर सिंह सिसोदिया, कीर्ति कौशिक, ठाकुर बिहारी लाल, दीपक वर्मा, महेंद्र मंगला, राहुल अरोरा, राजबाबू प्रधान, आशुतोष भारद्वाज, तपेश गौतम, डॉ देवेंद्र यादव, राजरानी निमेष, विष्णु राजपूत, निशात अहमद, राजु फारुकी, आशुतोष जेटली, अरुण गौतम, सिम्मी बेगम, कमलेश चौधरी, डॉ सी एल शर्मा, सलमान कुरेशी, अब्दुल कलाम, महेंद्र पांडव, विनीता कुशवाहा, मोहनी कुशवाहा, मुस्लिम भाई, उमेश शर्मा, बृजेश पहलवान, निशांत सारस्वत, सुरेंद्र गोस्वामी, दिलीप बर्मा, मोहित दुबे, चिराग उद्दीन,बुग्गल पहलवान, हलीम कुरैशी आदि सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक शर्मा ने किया।
https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o
शहीद कुरैशी की रिपोर्ट
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





