
इन ऐप्स से किए जा सकते हैं ये सभी काम-
-शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट बनाना
-कौन-सा पेमेंट देना है और कौन सा दिया जा चुका है, इस बात का ब्यौरा रखना
-शादी के प्रोफेशनल्स को सर्च करना
-शादी के सभी जरुरी कामों की लिस्ट बनाना
-बजट का ब्यौरा रखना
-दूल्हे और दुल्हन के कपड़ों को चुनना
Iwedplanner ऐप से होगा काम आसान-
इसमें शादी के लिए सभी जरुरी कामों की लिस्ट तैयार की जा सकती है। इस लिस्ट को दो तरह से बांटा जाता है। पहली कैटेगरी लिस्ट और दूसरी ड्यूरेशन लिस्ट।
इसमें अपने सभी निजी टास्क को एड किया जा सकता है, जिससे उन्हें समय पर पूरा किया जा सके। इस ऐप के जरिए शादी के लिए जगह, कपड़े, केक, गहने, इनवीटेशन स्टोर्स, होटल, गिफ्ट्स और फ्लावर्स आदि के वेंडर्स को ढूंढा जा सकता है।
इस ऐप के जरिए गेस्ट लिस्ट भी बनाई जा सकती है। यह लिस्ट तीन कैटेगरी में बांटी गई होती है। पहली इंगेजमेंट गेस्ट लिस्ट, दूसरी वेडिंग गेस्ट लिस्ट और तीसरी रिसेपशन गेस्ट लिस्ट। वहीं, इससे बजट का ब्यौरा भी रखा जा सकता है। यह गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
Wedding LookBook-
शादी में दूल्हे और दुल्हन के कपड़े काफी अहम होते हैं। ऐसे में अपने लिए बेस्ट वेंडिंग ड्रेस ढूंढने के लिए यह ऐप काफी बेहतरीन है। यहां से दूल्हा-दुल्हन अपने मुताबिक ड्रेस चुन सकते हैं। इसके साथ ही यह ऐप आपकी नजदीकी ज्वैलरी स्टोर का एड्रेस भी बताती है। यह गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
WeddingHappy से हैप्पी होगी शादी-
डाउनलोड करने के बाद यह ऐप आपके शादी की तारीख पूछती है, जिसके बाद तारीख के मुताबिक जरुरी कामों की चेकलिस्ट बनाई जाती है। आप इस लिस्ट को अपने हिसाब से बदल सकते हैं। इसमें पेमेंट ट्रैकिंग फीचर भी है। यह ऐप आपको बताएगी की कौन-सा पेमेंट देय है और कौन सा पेमेंट दिया जा चुका है। इसमें आप अपने बजट का पूरा ब्यौरा भी देख सकते हैं।
वेदर मैनेजमेंट से लेकर शादी के प्रोफेशनल्स तक सभी कुछ यहां से ढूंढा जा सकता है। शादी की तैयारियां कहां तक पहुंची हैं, इसका पता भी आपको इस ऐप से लग जाएगा।
LadyMarry Wedding Planner-
इस ऐप के जरिए भी आप शादी के खास दिन की तैयारियां बेहतर तरीके से कर सकते हैं। इसमें आप शादी के लिए जरुरी सामानों व कामों की लिस्ट तैयार कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से शादी की तारीख के मुताबिक लिस्ट बनाई जा सकती है। यह गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
Tie the Knot-
शादी में दोस्तों और रिश्तेदारों को आमंत्रण देने के लिए उनके घर कार्ड देने जाना पड़ता है। इसमें घरवालों को काफी टाइम देना पड़ता है। ऐसे में यह ऐप आपकी मदद करती है। इस ऐप को डाउनलोड कर शादी की सभी डिटेल्स जैसे शादी की तारीख, इंगेजमेंट की तारीख, डिनर, रिसेप्शन आदि फीड की जा सकती हैं।
इसके बाद आपको अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को यह ऐप डाउनलोड करने के लिए इनवाइट करना है। ऐप डाउनलोड करने के बाद आपके सभी मेहमानों को आपकी शादी की डिटेल्स बिना कार्ड दिए ही मिल जाएंगी।
https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o