Tuesday, April 14, 2026
spot_img
HomeSliderआम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक लखनऊ में आयोजित; प्रकोष्ठ...

आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक लखनऊ में आयोजित; प्रकोष्ठ का किया गया विस्तार

आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक लखनऊ में आयोजित; प्रकोष्ठ का किया गया विस्तार

गुरुवार को आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह मक्कड़ और मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी की उपस्थिति में गोमती नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई| बैठक के दौरान प्रदेश के व्यापार प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया|

बैठक में केन्द्र व उत्तरपदेश की भाजपा सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों पर विशेष चर्चा की गई।

अपने विचार रखते हुए प्रदेश के पदाधिकारियो ने कहा की केद्र की भाजपा सरकार ने हमेशा गलत नीतियाँ अपनाकर व्यापारियों को नुकसान पहुँचाया है, जिसकी वजह से आज पूरे देश का व्यापार चौपट होता नजर आ रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने व्यापारियों को अनेक तरह की सुविधाएं प्रदान की, जिससे व्यापारी सम्मानपूर्वक व्यापर कर सके। आम आदमी पार्टी का मानना है किसी भी देश की तरक़्क़ी में व्यापारी का बहुत बड़ा योगदान होता है।

बैठक के दौरान आप व्यापार प्रकोष्ठ ने उत्तर प्रदेश में आम आदमी की सरकार लाने का संकल्प लिया। वहीं प्रदेश के व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा के द्वारा विभिन्न मंडल के पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया।

जिनके नाम इस प्रकार है-
1- अरविंद कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष
2-जितेंद्र सिंह जीतू प्रदेश उपाध्यक्ष (अलीगढ़ मंडल)
3- वैभव पटेल। प्रदेश उपाध्यक्ष(बरेली मंडल)
4- आनंद राजपाल। प्रदेश उपाध्यक्ष (बस्ती मंडल)
5- श्रवण कुमार जायसवाल। प्रदेश उपाध्यक्ष (गोरखपुर मंडल)
6- विपिन कुमार तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष (कानपुर मंडल)
7- हंसराज विश्वकर्मा प्रदेश सचिव
8- सनी सोनी- जिला अध्यक्ष लखनऊ
9- अनिल कुमार आर्यन- मंडल अध्यक्ष (गोरखपुर)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular